– मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन व भारत सरकार के पसारा एक्ट अधिनियम 2005 के अंतर्गत जीडीएस ग्रुप द्वारा सुरक्षा जवानों की भर्ती कैंप का हुआ आयोजन
– युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले में जिला प्रशासन द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन , जिला प्रशासन और भारत सरकार के पसारा एक्ट अधिनियम 2005 के अंतर्गत जीडीएक्स ग्रुप नोएडा द्वारा सुरक्षा जवान भर्ती का आयोजन किया गया।
शिवपुरी के आजीविका मिशन ब्लॉक कार्यालय पर यह भर्ती अभियान चलाया गया जिसमें विभिन्न युवाओं द्वारा भाग लिया गया। इस दौरान जीडीएस ग्रुप कंपनी द्वारा संबंधित युवाओं के आवेदन लिए गए। उनकी शैक्षणिक योग्यता और आयु संबंधी एवं शारीरिक परीक्षण किया गया। शिविर में आए युवाओं को भर्ती नियमों को जानकारी दी गई।
जिले में सात ब्लॉकों में लगाए गए इन शिविरों में 80 युवाओं का चयन किया गया है। अब चयनित युवाओं को 15 दिवस का आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत प्रमाणपत्र के साथ मध्यप्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 18 से 22 हजार रुपए तक मासिक वेतन पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
जीडीएस ग्रुप के भर्ती अधिकारी राजेंद्र सरगरा ने बताया कि शिवपुरी जिले में सात ब्लॉकों में यह शिविर लगाया गया जिसमें 80 युवाओं का चयन किया गया है। अब इन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कंपनी की पहल है कि स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ा जाए।
मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रबंधक तृप्ति राय ने बताया कि हमारा प्रयास है कि स्थानीय युवाओं को बेहतर रोजगार मिले। इसके लिए उनकी काउंसलिंग की जा रही है और उन्हें विभिन्न कंपनियों से संपर्क कर कर उन्हें रोजगार देने की पहल हो रही है। इस शिविर में आए एक युवक नाहर सिंह परिहार ने बताया कि उन्होंने यहां पर अपना आवेदन दिया है अब वह कंपनी में जॉब के लिए जाएंगे।