Let’s travel together.

आदिवासी फेक्ट्री कर्मी की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार

0 67

– पीसीसी चीफ ने मृतक के परिजनों से की चर्चा

सुरेंद्र जैन धरसीवां 

सांकरा निको औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा की हनुमान इस्पात फेक्ट्री में क्रेन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत शिवप्रसाद ध्रुव आदिवासी नामक युवक की होटल में हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है वहीं दूसरी ओर इस मामले में मृतक के परिजनों के प्रति फेक्ट्री प्रबंधन के गैरजिम्मेदाराना रवैया को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है।
जानकारी के मुताबिक 9 फरवरी की शाम औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस-02 स्थित अजय साहू की होटल में कुत्ते को भोजन खिलाने के विवाद को लेकर शिवप्रसाद ध्रुव की हत्या हुई थी
पुलिस चौकी सिलतरा के प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि
मृतक शिव प्रसाद धुर्वे पिता पटवारी प्रसाद धुर्वे उम्र 35 वर्ष, निवासी थाडपथर पोस्ट खेतगांव पुष्पराजगढ़ जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश) का निवासी था जो अपने दोस्तों के साथ खाना खाने होटल में गया था। उस समय होटल कर्मचारी पवन सेन एवं सागर साहू भी वहां मौजूद थे सागर साहू खाना खाते हुए थाली में खाना को छोड़कर होटल के किचन में गया इसी दौरान शिव प्रसाद धुर्वे ने सागर साहू की थाली का खाना कुत्ता को खिला दिया था इसी बात को लेकर विवाद इतना अधिक हुआ कि होटल कर्मचारी पवन सेन एवं सागर साहू ने शिव प्रसाद धुर्वे को होटल से घसीटते हुए निकालकर चाकू से उसके सीने में वार किए शिव प्रसाद धुर्वे को उसके साथियों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉ. द्वारा शिव प्रसाद धुर्वे को चेक करने पर मृत घोषित किया गया, पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 91/26 धारा 103, 351(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया ओर दोनों आरोपियों पवन कुमार श्रीवास पिता जयमोहन श्रीवास उम्र 35 साल निवासी चिल्हाडी पचपेढ़ी जिला बिलासपुर एवं सागर साहू पिता कन्हैया साहू उम्र 24 साल निवासी ग्राम चरोदा थाना धरसींवा रायपुर को गिरफ्तार कर लिया।

फेक्ट्री प्रबंधन व ठेकेदार के गैरजिम्मेदाराना रवैए पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी
हनुमान इस्पात में कार्यरत शिवप्रसाद ध्रुव की हत्या के बाद उसका शव धरसीवां के चीर घर में चौबीस घंटे तक रखा रहा परिवारजनों को दूसरे दिन दस फरवरी की सुबह दस बजे सूचना मिली तब बिछिया के देवरी से मृतक के ससुराल पक्ष के लोग पत्नी बच्चे ओर अनूपपुर जिले से मृतक के परिवार के लोग सिलतरा के लिए रवाना हुए ओर शाम को धरसीवा चीर घर पहुंचे जहां पोस्ट मार्दम के लिए मृतक का शव रखा था लेकिन इन चौबीस घंटे के दरम्यान जिस फेक्ट्री में वह ठेकेदार के अधीन क्रेन ऑपरेटर का काम करता था वहां से किसी ने भी उसकी कोई सुध नहीं ली
मृतक की पत्नी ओर परिजनों की माने तो घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने ठेकेदार को कई बार काल किए लेकिन उन्होंने कल तक रिसीव नहीं किया
पीसीसी चीफ दीपक बैज को देर रात जब यह जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल कांग्रेस नेता भावेश बघेल को मृतक के परिवारजनों से मिलने जानकारी लेने धरसीवा भेजा लेकिन तब तक मृतक के परिजनों को धरसीवा से रवाना किया जा चुका था
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इसके बाद मृतक की पत्नी राधाबाई से एवं परिवारजनों से बात की ओर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके परिवार के साथ है इस दौरान मृतक की पत्नी ने उन्हें बताया कि उनके पति शिवप्रसाद ठेकेदार एकेसिंह के अधीन हनुमान इस्पात में वर्षों से काम करते थे लेकिन न तो ठेकेदार देखने आए न काल रिसीव किया न कोई मदद की।
कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा फेक्ट्री
फेक्ट्री में काम करने वाले आदिवासी युवक की हत्या ओर फेक्ट्री के गैरजिम्मेदाराना रवैए के बाद पीसीसी चीफ के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल ओर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष वर्मा बुधवार को जानकारी लेने हनुमान इस्पात पहुंचे फेक्ट्री में कोई जिम्मेदार न मिलने के बाद वह एचआर के एक कर्मचारी से चर्चा कर वापस रवाना हुए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |     सहकारी संस्था का सख्त वसूली अभियान, कर्मचारियों ने गांव-गांव पहुंचकर थमाए नोटिस     |     वीरेंद्र सिंह राजपूत को रायसेन जिला अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, कर्मचारियों में हर्ष     |     मनुष्य गति में ही दान करने का अवसर-मुनि श्री महासागर     |     देशभर की 25 महिला बाइकर्स पहुंची शिवपुरी टूरिस्ट विलेज     |     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष शिविर का आयोजित      |     श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ कुकेरा में ‘श्रीमद् गौ भागवत कथा’ का शुभारंभ     |     असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों के विरूद्ध विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान- 17 पर कार्यवाही     |     एफसीआई गोदाम से धान चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811