Let’s travel together.

हापुड़ में लखन हत्याकांड में शामिल एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

79

हापुड़ में रविवार को कचहरी में 16 अगस्त को हरियाणा से पेशी पर आए हिस्ट्रीशीटर लखन की ताबड़तोड़ गोली बरसाकर हत्या करने वाले एक लाख रुपये के इनामी बदमाश मनोज भाटी को हापुड़ पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

मृतक बदमाश जनपद गौतमबुद्धनगर के गांव नगला नैनसुख निवासी था। जबकि उसके साथ एक लाख रुपये के बदमाश गांव सरावली हरियाणा निवासी अंकित को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एसओजी में इंस्पेक्टर सोमवार सिंह बाजू में गोली लगने से घायल हो गए। घायल इंस्पेक्टर को  पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

एएसपी मुकेश चंद मिश्रा बताया गया कि पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया था। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद करने के लिए सबली मोड़ बाईपास के पास ले गई थी। जहां उनकी निशानदेही पर पिस्टल बरामद करनी थी।

मनोज भाटी ने एक हैंडकांस्टेबिल की पिस्टल छीन कर भागने का प्रयास किया था। इसी दौरान पुलिस की मुठभेड़ हो गई। घायल अवस्था में बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |     मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811