Let’s travel together.

होटल के सामने डिवाइडर की कटिंग बन रही दुर्घटनाओं का कारण,फिर हुआ हादसा बाइक सवार गंभीर

0 206

सुरेंद्र जैन धरसीवां

रायपुर बिलासपुर हाइवे पर धनेली सांकरा के बीच एक होटल के सामने डिवाइडर की कटिंग कर दी गई है जो आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रही है एनएचएआई पी डब्लू डी विभाग की सहमति से ये कटिंग हुई या बिना सहमति के ये स्पष्ट नहीं है लेकिन यह दुर्घटनाओं का कारण बन गई है।
बुधवार की सुबह बाइक क्रमांक सीजी 07 एलयू 5631 से जा रहे खोमन वर्मा निवासी सरोरा रायपुर की तरफ जाते समय होटल के सामने डिवाइडर की इसी कटिंग से अचानक टर्निंग करने लगे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीडी 3637 की चपेट में उनकी बाइक आ गई गनीमत यह रही कि ये
उनके पैर पर ही ट्रक का पहिया चढ़ा जिससे उनका पैर टूट गया लेकिन जान किसी तरह बच गई गंभीर अवस्था में उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

निजी होटल को लाभ पहुंचाने की गई कटिंग
रायपुर बिलासपुर हाइवे पर सांकरा सिक्स लाइन के बाद सांकरा से रायपुर की तरफ दो हाइवे जाते हैं एक धनेली रावभाटा होते हुए रायपुर जाता है तो दूसरा ब्रिज चढ़कर सीधे टाटीबंध चौक होते भिलाई ओर रायपुर की ओर जाता है रायपुर से आते समय जो धनेली होकर बिलासपुर की ओर वाहन जाते हैं उन्हें धनराज होटल के आगे से टर्निंग होकर ब्रिज के नीचे से निकलकर बाजू से होते हुए सांकरा से बिलासपुर सिक्स लाइन पकड़ना पड़ता है लेकिन धनराज होटल से लेकर सिक्स लाइन शुरू होने तक का यह मार्ग खतरनाक है दुर्घटना जन्य होने के बाबजूद धनराज होटल के सामने डिवाइडर की कटिंग कर दी गई जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होने लगी है पूर्व में दिलबाग के सामने चौक में दुर्घटनाओं के कारण जब से दिलवाग के सामने चौक में डिवाइडर बनाया है तभी से दुर्घटना न के बराबर हैं लेकिन धनराज के सामने कटिंग करने से अब वहां दुर्घटना होने लगीं है हालांकि कुछ ही दूरी पर धनेली चौक में सड़क पार करने कटिंग है जहां दोनों तरफ ब्रेकर होने से घटनाएं नहीं होती

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811