Let’s travel together.

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र साहू एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत समारोह

0 120

भोपाल ।भारतीय तैलिक साहू राठौर  महासभा के संस्थापक रामनारायण साहू पूर्व राजयसभा सदस्य के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश नंद लाल जी ने म प्र तैलिक साहू राठौर महासभा का प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र साहू डबरा को नियुक्त किया एवं जे एल गुप्ता,चन्द्रमोहन साहू को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ओमकार साहू को राजनैतिक प्रकोष्ठ सचिव, मोहन साहू को मीडिया प्रभारी बनाया गया.

स्वागत समारोह में सर्व प्रथम माँ कर्मा धाम में विराजी माँ कर्मा की आरती पूजन किया गया.भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा जनगणना प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक सत्येंद्र साहू, राष्ट्रीय युवा सचिव योगेश साहू के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत माँ कर्मा धाम बरखेड़ा पठानी में ढ़ोल नगाड़ो के साथ फूल मलाओं से किया गया.

स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र साहू ने कहा कि हमारी दो माँ है एक माँ जिसने जन्म दिया और दूसरी माँ समाज है. जिससे कभी कोई धोखा नहीं करें. और समाज सेवा करें.

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जे एल गुप्ता ने कहा कि चमत्कार पर भरोशा न करते हुए ढोंग पाखंड आडम्बर से दूर होकर कर्म करें. चन्द्रमोहन साहू ने शीर्ष नेर्तत्व का आभार मानते हुए धन्यवाद दिया.जनगणना प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक सत्येंद्र साहू ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत वंदन करते हुए कहा कि सभी एकजुटता से मिलकर संगठन का कार्य करें एवं समाज में किसी को भी कोई परेशानी आती है तो बिपत्ति में सहयोग करें. सफल संचालन सत्येंद्र साहू एवं आभार योगेश साहू ने व्यक्त किया. स्वागत समारोह मे गिरीश साहू बंटी भैया,बरखेड़ा पठानी साहू समाज अध्यक्ष,गणेशराम साहू,जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मनोज साहू जी, श्री सूरज साहू जी, अजय साहू जी, श्री जगभन जी,कमलेश विश्वकर्मा जी, तुलसीराम जी,हरि शंकर जी सहित सैकड़ो सामाजिक बंधुओ की उपस्थिति रहीं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नंगे पैरों में घुंघरू, कंधों पर कांवड़,विदिशा से उज्जैन महाकाल तक आस्था की अनोखी पदयात्रा     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, तीन की मौत, कई घायल     |     सावन में भक्ति की बयार: रामलीला में उमड़ा जनसैलाब, श्रीराम के आदर्शों से गूंजा भवानी चौक     |     तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 10वीं का छात्र घायल, स्पीड ब्रेकर और CCTV की उठी मांग     |     नशा मुक्त भारत महाअभियान एवं रक्तदान महादान अभियान का हुआ शुभारंभ     |     15 अगस्त से पहले सुल्तानगंज पुलिस अलर्ट ,ग्राम चौकीदारों की परेड शुरू     |     डायल-112 की तत्परता से प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को समय पर पहुंचाया अस्पताल     |     जी-20 प्रतिनिधियों के आगमन की तैयारी: सांची दुल्हन की तरह सज रही, सौंदर्यीकरण कार्य तेज     |     मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811