Let’s travel together.

सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत 15 दिवसीय “सृजन कार्यक्रम” का शुभारंभ

0 216

रायसेन । मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत, मध्यप्रदेश पुलिस की तकनीकी सहायता से संचालित “सृजन कार्यक्रम” का 15 दिवसीय आयोजन डाइट प्रशिक्षण हाल रायसेन में प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन  पुलिस अधीक्षक  रायसेन  आशुतोष गुप्ता  के निर्देशन तथा  कमलेश खरपुसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है ।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को आत्मरक्षा, लैंगिक समानता, कानूनी जागरूकता, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों के प्रति सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम में डाइट के प्राचार्य  विजय कुमार नेमा आर आई कविता डामोर, प्रशिक्षक आरक्षक दिनेश दिवाकर, प्रदीप रघुवंशी सुवेदार पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण साथ ही कृषक संस्था के संचालक डॉ एच बी सेन जिला समन्वयक अनिल भवरे, परामर्श दाता शिवनारायण सराठे, राजकुमार साहू उपस्थित रहे । लगभग 60 बालिकाएं एवं 20 बालक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आत्मरक्षा कौशल, व्यक्तिगत सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी जा रही है। रायसेन पुलिस की यह पहल पुलिस एवं समुदाय के बीच विश्वास एवं समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |     परियोजना की समनापुर सेक्टर की सभी आंगनवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया आंगन मिलन उत्सव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811