Let’s travel together.

रविवार को हुई बारिश से सोयाबीन की फसल को नुकसान,धान की फसल को भी हो सकती हे हानि

0 90

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

दीवानगंज क्षेत्र मैं किसानों की धान की फसल में ब्लास्ट रोग लगने से किसानों की चिंता बढ़ गई है इन दिनों बरसात का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफदिखने लगी है इस साल दीवानगंज क्षेत्र के आसपास सोयाबीन और धान की फसल किसानों ने लगाई है। जिसमें से सोयाबीन की फसल को रविवार को हुई 3 घंटे की बारिश ने लगभग पूरी तरह से खराब कर दिया है।।जिस तरह से धान की फसल अच्छी है तो उसमें कई प्रकार के रोग लग गए रोग के साथ बारिश भी थम नहीं रही है। 3 घंटे तक रविवार को क्षेत्र में जमकर बारिश हुई है। जिससे किसानों को काफी हानि हुई है इस बार तहसील में अधिकतर किसान ने धान की फसल लगाई गई है।

लेकिन रोग लगने से किसानों की फसल पर पानी फिरता नजर आ रहा है जागरूक किसान दवाओं का उपयोग कर रोग से फसल बचाने के जितने जतन कर रहे हैं उतना ही फसल खराब हो रही है किसानों की फसल धीरे-धीरे खराब होने की स्थिति में पहुंचने लगी है फसलों में कीट की उपस्थिति का पता लगाने के लिए जागरूक किसान कृषि विशेषज्ञों को माह में दो बार अपनी धान की फसल को दिखाते हैं जिसमें ब्लास्ट रोग लगना सामने आया है।
वही सोयाबीन की फसल कई किसानों ने काट ली थी जो अभी तक खेत में ही पड़ी हुई है 3 घंटे की बारिश में पूरी फसल भीग चुकी है जिससे किसानों को नुकसान होना नजमी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811