Let’s travel together.

महाराणा प्रताप चौक से झांसी फोरलेन हाईवे तक जाने रोड की हालत खराब, एडवोकेट ने प्रमुख सचिव को दिया नोटिस

0 157

 

वरिष्ठ एडवोकेट विजय तिवारी ने जनहित में उठाया मामला

– नोटिस देकर इस सड़क को जल्द से जल्द सुधरवाने की मांग की

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी-झांसी फोरलेन हाईवे को जोड़ने वाली शहरी इलाके की सड़क जो महाराणा प्रताप चौक से हवाई पट्टी से आगे तक जाती है इसकी हालत खराब होने पर शिवपुरी के वरिष्ठ एडवोकेट विजय तिवारी ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सहित कलेक्टर और कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी को नोटिस दिया है। वरिष्ठ एडवोकेट ने इस सड़क की दुर्दशा को लेकर मामला उठाते हुए जल्द से जल्द इस सड़क को सुधरवाने की मांग की है। जनहित में दिए गए इस नोटिस में कहा गया है कि इस मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं लोगों की जान से खिलवाड़ हो रहा है।
वरिष्ठ एडवोकेट विजय तिवारी ने बताया कि बीते कई वर्षों से फोरलेन हाईवे झांसी रोड को जोड़ने वाली शिवपुरी शहर के महाराणा प्रताप चौक से फोरलेन हाईवे तक लगभग 14 किलोमीटर की दूरी की सड़क की हालत समय खराब है। इस दुर्दशा को लेकर विभिन्न समाचार पत्रों और स्थानीय लोगों के द्वारा इस मामले को उठाया गया है लेकिन कोई निदान न होने पर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सहित अन्य अधिकारियों को नोटिस दिया गया है। इस नोटिस में इस मार्ग पर लोगों को हो परेशानी को उठाया गया है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों की तादाद में लोग यात्रा करते हैं। झांसी रोड स्थित ग्रामीण क्षेत्र से कई दूध बेचने वाले ग्रामीण विक्रेता शहर में आते हैं। इस रोड की हालत खराब होने पर पीडब्ल्यूडी द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। श्री तिवारी ने बताया कि झांसी फोरलने को जोड़ने वाली इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं जिसके कारण कई वाहन चालक सड़क दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। वरिष्ठ एडवोकेट ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रमुख सचिव को भोपाल नोटिस भेजा है। इसके अलावा कलेक्टर शिवपुरी और कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को भी नोटिस दिया है। श्री तिवारी का कहना है कि शिवपुरी में इस रोड की हालत खराब है। इस नोटिस में जल्द से जल्द इस सड़क को सही करवाने की मांग की है यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

छात्रों की गूंज’ में छिपी सत्ता की अनुगूंज ! अजय बोकिल      |     जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव संपन्न, 16 विधाओं में भैया-बहनों ने बिखेरा हुनर     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811