Let’s travel together.

रेलवे ओवरब्रिज बनाने रेलवे गेट के पास ठेकेदार ने डायवर्शन रोड नहीं बनाया,स्कूल वेन फांसी

0 80

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंबाडी के गांव मुस्काबाद रेलवे गेट के पास रोजाना कीचड़ में वाहन फंस रहे हैं इसके बावजूद भी रेलवे ओवरब्रिज बनाने वाले ठेकेदार द्वारा बनाया गया डायवर्शन रोड पर ध्यान नहीं दे रहा है। आज फिर दीवानगंज स्कूल की ला रही स्कूली बेन रेलवे गेट के पास मिट्टी में फंस गई। जिससे स्कूली बच्चे काफी देर तक परेशान होते रहे ग्रामीण के द्वारा बामुश्किल धक्का देकर स्कूली बेन को बाहर निकल गया।
एक दिन पहले ही ईंटों से भारी 407 वाहन मिट्टी में फस गया था।।बामुश्किल जेसीबी की सहायता से उसको निकला गया। इससे पहले भी एक जैविक खाद ले जा रही ट्राली भी इसी जगह पलट गई थी उस समय हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आई थी क्योंकि रोड पूरा सुना पड़ा हुआ था रात की घटना थी।
बता दें कि इस समय मुस्काबाद रेलवे गेट पर रेलवे ओवरब्रिज का काम चल रहा है। ठेकेदार द्वारा मिट्टी डाल दी गई है जहां पर अक्सर वाहन फंस रहे हैं। वाहन चालकों ने बताया है कि ठेकेदार ने वैकल्पिक मार्ग पर गिट्टी नहीं डाली है जिस कारण हम आए दिन हम परेशान हो रहे हैं बारिश को बीते हुए तीन महीने हो गए हैं 3 महीना में कई बार वाहन इस जगह फंस चुके हैं। मुस्काबाद रेलवे फाटक के उस पार एक दर्जन से ज्यादा गांव पड़ते हैं। एक दर्जन से ज्यादा गांव के ग्रामीण अपने रोज मर्रा कार्यों के लिए भोपाल विदिशा दीवानगंज तक आते जाते हैं। सभी ग्रामीण 3 महीने से परेशान हो रहे हैं।
जबकि रेलवे लाइन पर अक्सर हर 15 मिनट पर एक ट्रेन होती है जिससे रेलवे फाटक 11 घंटा लगा रहता है जिससे कई वर्षों से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा     |     गांव पहुंचा पूरा जिला प्रशासन, जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा     |     क्षय रोगियों को पोषण आहार वितरण      |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण, नागरिकों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण     |     ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा से शुरू हुआ पांच दिवसीय ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान     |     गीता आत्मसंतुष्टि और निष्काम कर्म का संदेश देती है ,सफलता और संतुष्टी में अंतर होता है – स्वामी प्रबुद्धानंद जी     |     रायचंद्र खेड़ी में निर्धन छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रेलवे को लिखा अंडरपास बनाने के लिए पत्र     |     उप मुख्यमंत्री ने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा     |     बारिश बन रही बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर दो सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811