सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले के गैरतगंज नगर के सेवानिवृत शिक्षक अशोक खरे एवं शिक्षिका मीना खरे के सुपुत्र तथा जपं के समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी पदस्थ अमित खरे के छोटे भाई आशुतोष खरे का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के अधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल में कैशियर के पद पर चयन हुआ है। फरवरी 2025 में एम्स दिल्ली द्वारा आयोजित इस पद की परीक्षा में आशुतोष ने 21 वी रैंक हासिल की। आशुतोष खरे वर्तमान में नगर पालिका मंडीदीप की लेखा शाखा में कार्य कर रहे थे।