निजी स्कूल में नर्सरी बच्चों को ‘क से काबा’, ‘म से मस्जिद’ वाला पट्टी पहाड़ा दिया, विद्यार्थी परिषद ने स्कूल में किया हंगामा
रायसेन ।जिला मुख्यालय के एक निजी स्कूल बेबी कॉन्वेंट स्कूल में नर्सरी के विद्यार्थियों को ‘न से नवाज’, ‘म से मस्जिद’, ‘क से काबा’ पढ़ाए जाने के विरोध में विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को स्कूल में हंगामा किया। इस दौरान कुछ परिजन भी मौजूद थे।परिषद के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए शहर के वार्ड 2 स्थित बेबी कॉन्वेंट स्कूल पहुंचे। उन्होंने हिंदी के पट्टी पहाड़े में उर्दू शब्दों का उपयोग किए जाने का विरोध किया।

विरोध के बाद स्कूल की प्रिंसिपल ईए कुरैशी ने गलती स्वीकार की। उन्होंने कहा कि इस पट्टी पहाड़े को पहले चेक नहीं किया था। यह पट्टी पहाड़ा भोपाल से मंगवाया गया था और केवल एक ही था।प्रिंसिपल ने बताया कि वे 30 साल से इस स्कूल के माध्यम से सेवा दे रहे हैं। स्कूल में नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं हैं।

मामला तब सामने आया जब स्कूल की नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के चाचा ने पट्टी पहाड़े पर ध्यान दिया। उन्होंने देखा कि उसमें ‘औ से औरत हिजाब में थी’इसके बाद उन्होंने पेज पलटकर अन्य शब्दों को देखा। उसमें ‘क से कबूतर’ की जगह ‘क से काबा’, ‘म से मछली’ की जगह ‘म से मस्जिद’ और ‘न से नल’ की जगह ‘न से नमाज’ लिखा था।इसके बाद परिजनों ने आपत्ति जताई और पूर्व विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को इस बारे में सूचित किया।हंगामा के दौरान विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अश्विनी पटेल सहित अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा स्कूल की ओर से दिए गए इस पट्टी पहाड़ी का जमकर विरोध किया गया उन्होंने कहा कि यह सनातन और हिंदुत्व के खिलाफ षड्यंत्र है छोटे बच्चों को इस तरीके से भ्रमित कर उनको गलत शिक्षा दी जा रही है। पटेल ने कहा कि हमने तो बचपन में क से कबूतर म से मछली पड़ा था इस पर प्रिंसिपल ने कहा कि म से मंदिर के साथ म से मस्जिद भी पढ़ा जा सकता है। इस पर कार्यकर्ता और भड़क गए

कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी से फोन पर बात कर स्कूल की मान्यता रद्द करने की बात कही है। सूचना मिलने पर थाना कोतवाली प्रभारी नरेंद्र गोयल मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करा कर विद्यार्थी परिषद से थाने और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन देने को कहा हे
इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी डी डी रजक का कहना हे कि मामला उनके संज्ञान में आया हे। मामले की जांच करा रहे हे। इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की हे।साथ ही जिस प्रिंटिंग प्रेस से यह पहाड़ा छापा हे उसके विरुद्ध कारवाही की जाएगी।साथ ही स्कूल प्रबंधन को नोटिस दे रहे हे। जांच सही पाए जाने पर बेबी कान्वेंट स्कूल की मान्यता रद्द करने की कारवाही की जाएगी।
एक और बात यह भी हे कि रायसेन जिले में 2074 स्कूल हे। और हर स्कूल तक जिला शिक्षा अधिकारी न तो पहुंच सकते हे न उनका पाठ्यक्रम चेक कर सकते हे। इस मामले में शिक्षा विभाग पर आरोप लगाना बेमानी होगी। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी के अधीनस्थ जो अमला होता हे जिनमें BRC जनशिक्षक आदि बड़ी चेन होती हे इन्हों के द्वारा अधिकतर स्कूलों की जांच की जाती हे। एसे में निचले स्तर के अधिकारियों की शिकायत पर ही कारवाही की जाती हैं