Let’s travel together.

सांची मे नववर्ष उत्सव मनाने उमडा सैलाब,मुख्य चौराहे तक लगी रही वाहनोंकी कतार

0 102

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

ऐतिहासिक स्थल पर वर्ष 25 का पहले दिन उत्सव मनाने भीड उमड पडी ।वाहनों को खडे होनेतक की जगह न होने से शिवमंदिर चौराहे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही स्तूप परिसर खचाखच भरा दिखाई दिया ।

जानकारीके अनुसार आज वर्ष 24 की विदाई पर तथा ठीक 12 बजे रात जैसेही घडी का कांटा बारह पर पहुंचा कि वर्ष की विदाई एवं नये वर्ष के प्रवेश होते ही नगर मे चारोंतरफ आतिशबाजी चलने लगी ।तथा यह आतिशबाजी देररात तक जारी रही।

इसकेसाथही नगर की विभिन्न होटलोंमें भी जश्न मनते रहे इसकेबाद सुबह होतेही नववर्ष का उत्सव मनाने बाहर से पर्यटकोंका आने का सिलसिला शुरु हो गया दोपहर होते होते स्तूप परिसर पूरीतरह भरा दिखाईदेने लगा तथा स्तूप दर्शनार्थ आनेवाले पर्यटकों की बारीकी से जांच सुरक्षा कर्मी करते दिखाई दिये ।स्तूप परिसर पर मेले जैसा माहौल बन गया इसके साथ ही स्तूप पार्किंग पूरी तरह भर जानेसे लोगोंने अपने वाहनों को स्तूप रोड के दोनों किनारे खडे कर दिये जिससे वाहनों एवं लोगो को आने जाने मे भारी मशक्कत उठानीपड़ी इन वाहनों की कतारें इतनी लंबी हो गई कि शिवमंदिर चौराहे तक वाहनोंकी कतारें लगी दिखाई दी इसके साथ ही स्तूप परिसर नववर्ष के जश्न मे डूबा रहा इस भारीभीड़ को नियंत्रित करने स्तूप कर्मचारियोंको भी खासीपरेशानी उठानी पडी ।इससे पुरातत्वविभागकोभी खासी आय हुई ।शाम होते होते स्तूप परिसर भीड से भरा रहा परन्तु मुख्य चौराहे पर पुलिस का अभाव दिखाई दिया जिससे वाहनों के आने जाने मे दिक्कतें खडी होती रही ।इस मामले मैं इनका कहना है।


नववर्ष पर आनेवाले देशी पर्यटकों के टिकट 5019 ब्रिकी हुई है जिससे 2 लाख 760 रुपये की आय हुई एवं विदेशीपर्यटकोंकी संख्या 12 रही जिससे 6 हजाररुपयेकी आय हुई ।इसप्रकार कुल आय 2 लाख 6 हजार 760 रुपये हुई ।संदीप मेहतो पुरातत्वसर्वेक्षण अधिकारी सांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811