Let’s travel together.

सांची के पास सुखा करार में युवक ने पेड़ से लटककर लगाई फांसी

0 314

 

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

पर्यटन स्थल साँची से समीप एक युवक ने सुखा करार में पेड़ से लटककर फांसी लगाई ली।जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था उसे अपने कब्जे में ले लिया ।युवक की पहचान सोनू लोधी उम्र 35 वर्ष पुत्र राम सिंह लोधी निवासी विदिशा के रूप में हुई हे।

आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक पेड़ पर लटका हुआ है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था उसे अपने कब्जे में ले लिया । तथा जांच पड़ताल शुरू कर दी एवं शव को सांची अस्पताल पहुंचाया गया । जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक पहाड़ी क्षेत्र वाले सूखा करार जाने वाले जंगली रास्ते पर एक पेड़ पर युवक फांसी के फंदे पर झूल रहा है तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए फांसी के फंदे से युवक को उतारा गया एवं अस्पताल पहुंचाया गया जहां जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया इसके उपरांत उसके शव को मर्चुरी रूम में रखा गया ।

इसके पूर्व पुलिस ने युवक की तलाशी ली तब युवक की पहचान सोनू लोधी उम्र ३५ वर्ष पुत्र राम सिंह लोधी निवासी विदिशा जिले के एक ग्राम के रूप में हुई । पुलिस ने उसके परिवार को सूचना दी तब उसके परिवार के लोग सांची अस्पताल पहुंच गए । तथा आज अधिकांश अधिकारी कर्मचारियों को रायसेन में तैनात किया गया था तब अस्पताल में भी डाक्टर ने होने के कारण शव का पीएम में समय लग गया जिससे परिवार के लोगों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया इस दौरान परिवार के लोगो ने आरोप लगाया कि सुबह सात बजे तक वह घर पर था तथा किसी ने उसे फोन कर बुलाया था ।तह हत्या की गई है हालांकि पुलिस ने मृतक के परिवार को काफी समझाने की कोशिश की परंतु वह हंगामा करते रहे । इस दौरान सलामतपुर थाना प्रभारी को बुलाया गया उन्होंने भी परिवार वालों को काफी समझाया परन्तु वह लगातार मांग करते रहे कि हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाये । परिवार के लोगों ने कहा कि हम चार घंटे से पीएम का इंतजार कर रहे हैं परन्तु डाक्टर ने होने से परेशानी उठानी पड़ रही है तब नायब तहसीलदार श्रीमती नियति साहू को सूचना दी गई तब उन्होंने अस्पताल परिसर में पहुंच कर स्थिति को संभाला एवं परिवार वालों को समझाइश दी गई तथा उन्होंने कहा कि पुलिस विवेचना कर रही है मृतक का फोन भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है विवेचना उपरांत जो भी स्थिति बनेगी उसके अनुसार कार्यवाही की जायेगी उन्होंने पुलिस को भी विवेचना में तेजी से करने के निर्देश दिये ।तब जाकर मृतक के परिवार शांत हो सके इस दौरान डाक्टर भी अस्पताल पहुंचे तब डाक्टरों ने पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची विश्वविद्यालय में छात्रों ने सीखी मांडना चित्रकारी     |     बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी की कार्रवाई, दो गांवों के पांच कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली काटी     |     सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी दे रहे परीक्षा     |     सांची महोत्सव से पहले रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का सांची स्टेशन पर होगा ठहराव     |     हवाई हमले और धमाकों के बीच मची अफरा-तफरी, 8 घायल; पूरे शहर में हुआ ब्लैकआउट, पुलिस लाइन में हाई अलर्ट मॉकड्रिल     |     सेवा संवाद यात्रा’ में विकास और शिक्षा का संकल्प: विधायक ने दी कई सौगात     |     आचार्य विद्यासागर महाराज के पदारोहण दिवस पर होगा छत्तीसी विधान     |     समाधिस्थ मुनि श्री अक्षय सागर महाराज की विनयांजलि सभा संपन्न     |     बेतवा तट पर हुआ कविता पाठ, कामरेड माधोसिंह को समर्पित रहीं गोष्ठी     |     ऊर्जा मंत्री के प्रभार वाले शिवपुरी में बिजली कंपनी की मनमानी! स्मार्ट मीटर के नाम पर जबरन बदलाव थोपने का आरोप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811