सुरेन्द्र जैन धरसीवां
रायपुर बिलासपुर हाइवे की सांकरा सिमगा सिक्स लाइन पर स्थित तरपोंगी टोल प्लाजा पर आज फिर स्थानीय ग्रामीणों ओर टोल कर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है.स्थानीय लोगों से टोल टैक्स को लेकर पूर्व में भी यहां विवाद होते रहे हैं कुछ दिन पूर्व सिमगा के भाजपा नेताओं के साथ विवाद हुआ उसके पूर्व कांग्रेसियों के साथ विवाद हुआ तब कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन भी किया ओर अब स्थानीय होटल संचालक के किसी परिचित के साथ विवाद शुरू हुआ जो मारपीट में तब्दील हो गया .सूत्रों के मुताबिक होटल संचालक के परिचित अपने वाहन से गुजर रहे थे तभी टोल कर्मी ने उनकी कार पर हाथ मारा और विवाद शुरू हो गया जो मारपीट में तब्दील हो गया घटना के बाद जब वाहन मालिक के समर्थन में ग्रामीण पहुंचे तो टोल कर्मी टोल छोड़कर भाग गए और लंबा जाम लग गया.टी आई राजेंद्र दीवान ने बताया कि मामले की रिपोर्ट कार मालिक द्वारा लिखाई गई है सूचना पर मौके पर भी पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया.सरपंच प्रतिनिधि विकास वर्मा ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों से हमेशा टैक्स लिया जाता है या फिर साढ़े तीन सौ महीने का पास बनवाना पड़ता है ग्रामीणों को उनके ही गांव में टोल लगाकर बेमतलब पैसे वसूले जा रहे