बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग
शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
बेगमगंज के मुख्य सागर -भोपाल मार्ग की दुर्दशा को लेकर वकीलों ने भी मोर्चा खोल दिया है। अधिवक्ता संघ के बैनर तले अध्यक्ष संतोष बुंदेला के नेतृत्व में अधिवक्ताओं द्वारा कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार प्रमोद उइके को दिया।
अधिवक्ताओं में संतोष बुंदेला , अमोद शर्मा , राजेश यादव , विनय सिंह ठाकुर , गजेंद्र सिंह ठाकुर , आरएन रावत , एसएन रावत , सुनील शर्मा , रवि रावत , शैलेष जैन, इत्यादि सहित दर्जनों अधिवक्ताओं ने ज्ञापन देकर मांग की है कि सागर -भोपाल मार्ग एवं नालियों का शुरू से ही घटिया निर्माण हुआ है। जो 2 से 3 किमी के अंदर बना है। जो वर्तमान में पूरी तरह से उखड़ गया है।इस पर गहरे -गहरे गड्ढे होकर आए दिन स्टूडेंट्स एवं आमजन की दुर्घटना का कारण बने हुए हैं।
पिछले वर्ष 2 दिसंबर 2025 को भी अधिवक्ता संघ द्वारा ज्ञापन देकर नागरिकों की सुविधाओं को लेकर दिया गया था , तब भी प्रशासन का ध्यान बर्बाद सड़क की मरम्मत कराने की ओर दिलाया गया था लेकिन आश्वासन के बावजूद अभी तक सड़क मरम्मत का कोई काम नहीं होने से अब ये सड़क पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। जिसके कारण स्टूडेंट्स एवं नागरिकों को आए दिन होने वाली दुर्घटना के कारण अब बहुत ज्यादा परेशानी उठाना पड़ रही है।सड़क ओर नालियों की मरमत 15 दिवस में किए जाने की मांग की गई है।