Let’s travel together.

त्यौहारों को लेकर खाद्य पदार्थो की जांच -पड़ताल हुई ,बेसन के लड्डू किए जब्त

0 235

शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन

आगामी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार जिले भर में विभिन्न तहसीलों में खाद्य पदार्थों के नमूने लेने की कार्यवाही सतत जारी है ताकि सभी उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सही खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हो सकें।

इसी तारतम्य में  खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं खाद्य आपूर्ति की टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा निरीक्षक कल्पना अर्शिया एवं खाद्य सुरक्षा एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी पूर्णिमा श्रीवास्तव द्वारा नगरीय क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करके नमूना एवं निरीक्षण कार्रवाई की गई।
नगर में दो दुकानों पर बेसन के लड्डू का निर्माण करके उन्हें अन्य दुकानों पर सप्लाई एवं विक्रय करने वाले लड्डू निर्माता उधम सिंह एवं बलराम गुप्ता के लड्डू निर्माण स्थल का निरीक्षण कर बेसन के लड्डू के नमूने लिए जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा हैं।
जहां से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उक्त लड्डूओ में मिलावट की आशंका के तहत लगभग एक क्वि. लड्डू दोनों स्थानो से जब्त किए गए तथा विक्रेताओं को स्वच्छता रखना एवं ताजा खाद्य सामग्री ही बेचने संबंधी निर्देश भी दिए गए हैं।
खाद्य विभाग की छापामारी की खबर फैलते ही प्रदूषण खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया जो अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद करके चले गए।

खाद्य अधिकारियों कल्पना अर्शिया एवं पूर्णिमा श्रीवास्तव ने बताया कि मिलावट कर दूषित खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदार एवं व्यापारियों को सचेत हो जाना चाहिए कि आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी क्योंकि दूषित खाद्य सामग्री मानव जीवन के लिए घातक है इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां होती हैं

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |     सुल्तानगंज के गोरखी में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम      |     बेगमगंज में बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811