सुरेंद्र जैन धरसींवा
आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदया श्री मति श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (IPS )के आदेशानुसार तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के निर्देशन में धरसींवा पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना धरसींवा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के 19 ऐसे व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया, जिनकी गतिविधियों से शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। इनके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126,135(3) के तहत सदाचार बनाए रखने हेतु बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई गई।*
आगामी आने वाले त्योहारों के दौरान विशेष निगरानी
पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों को आज दिनांक 11.09.2026 को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि वे त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, मारपीट, शराब सेवन कर उपद्रव, विवाद, धमकी, सार्वजनिक स्थान पर अशांति अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि से दूर रहें।
पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का उद्देश्य किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान करना नहीं, बल्कि संभावित अपराध एवं विवाद को घटना से पहले ही रोकना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है।
रायपुर पुलिस द्वारा त्यौहारों के दौरान असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
धरसींवा पुलिस की अपील
त्यौहार शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस थाना को दें।
“त्यौहार खुशियों का है, विवाद का नहीं —धरसींवा पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर।”
धारा 170/126,135(3) भा.ना.सु.सं. के तहत् की गयी कार्यवाही
1. मोह.नासिर पिता स्व.ईशाक उम्र 26 साल साकिन नूरानी चौक धरसींवा थाना धरसींवा जिला रायपुर।
2. तोरण सारंग पिता स्व. संजू सारंग उम्र 25 साल साकिन वार्ड क्र.12 टांडा थाना धरसींवा जिला रायपुर
3.चिराग सारंग पिता राजेंद्र सारंग उम्र 43 साल साकिन टांडा वार्ड क्रमांक 12 थाना धरसींवा जिला रायपुर।
4. पुनीत राम साहू पिता खोरबहारा उम्र 43 साल साकिन थाना धरसींवा जिला रायपुर।
5. लक्की साहू पिता शिव प्रसाद साहू उम्र 19 साल साकिन वार्ड क्र. 06 कुंरा थाना धरसींवा जिला रायपुर।
6. अनुज टंडन पिता रोहित टंडन उम्र 19 साल साकिन तिवरैया थाना धरसींवा जिला रायपुर।
7. मिथलेश वर्मा पिता भूतेश्वर वर्मा उम्र 24 साल साकिन कुरा थाना धरसींवा जिला रायपुर।
8. अर्जुन यादव पिता जागेश्वर उम्र 20साल साकिन कुरा थाना धरसींवा जिला रायपुर।
9. शत्रुहन गायकवाड़ पिता पुन्नूलाल उम्र 37 साल साकिन तिवरैया थाना धरसींवा जिला रायपुर।
10. बसंत पाल पिता स्व.रामलाल पाल उम्र 54 साल साकिन कुंरा थाना धरसींवा जिला रायपुर।
11. राजा खान पिता अमीर खान उम्र 33 साल साकिन कुंरा थाना धरसींवा जिला रायपुर।
12. लवलेश पाण्डेय पिता संतोष उम्र 28 साल साकिन पाण्डेय दाबा मेन रोड NH 30 धरसींवा थाना धरसींवा जिला रायपुर।
13. कुंदन निषाद पिता सरजू निषाद उम्र 23 साल साकिन परसतराई थाना धरसींवा जिला रायपुर।
14. मोहन साहू पिता रंगलाल साहू उम्र 36 साल साकिन सडदू थाना धरसींवा जिला रायपुर।
15. राहुल निषाद पिता बसंत निषाद उम्र 26 साल साकिन तरपोंगी थाना धरसींवा जिला रायपुर।
16. खिलेश्वर यादव पिता देवप्रकाश यादव उम्र 26 साल साकिन संकरा थाना धरसींवा जिला रायपुर।
17. धनंजय धीवर पिता महेंद्र धीवर उम्र 22साल साकिन परसतराई थाना धरसींवा जिला रायपुर।
18. योगेश पटेल पिता पुनीत राम पटेल उम्र 36 साल साकिन मोहदा चौकी सिलयारी थाना धरसींवा जिला रायपुर।
19. रेवाराम पिता दया राम साहू उम्र 58 साल साकिन नीनवा चौक सिलयारी थाना धरसींवा जिला रायपुर।