अमेंजोन के पार्टनर यू सेन लाजिस्टिक के अधिकारियों के खिलाफ पुलिस थाना पहुंचे युवक युवतियां
सुरेंद्र जैन धरसींवा
अमेंजोंन के लाजिस्टिक पार्टनर यू सेन लाजिस्टिक के गिरौद गांव में स्थित गोदाम में काम करने वाले युवक युवतियां ने गोदान में कार्यरत अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाये हैं मामला सिलतरा पुलिस थाना पहुंच गया है.

यू सेन लाजिस्टिक गिरौद में काम करने वाले युवक युवतियां का आरोप है कि वहां कार्यरत कुछ अधिकारी उनसे अभद्र बर्ताव करते है.युवकों के वाशरूम में कैमरा भी लगा रखा है वहीं युवतियों का आरोप है कि कुछ अधिकारी उनसे डेट पर चलने जैसी असलील बाते करते हैं.बड़ी संख्या में वहां कार्यकर्ता युवक युवतियां ने पुलिस थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जांच उपरांत उचित कार्यवाही की जाएगी.इस मामले में जिन पर आरोप है उनमें से एक अधिकारी से उनका भी पक्ष लेने का प्रयास किया लेकिन वह पत्रकारों को देखकर थाना से इधर उधर होने लगे
टी आई राजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच उपरांत जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके अनुसार वैधानिक कानूनी कार्यवाही की जाएगी