राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ स्वागत
सी एल गौर रायसेन
राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का रायसेन नगर आगमन हुआ जहां उनका भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की विशेष मौजूदगी में मांझी केवट समाज के नागरिकों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं बारेलाल अहिरवार का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।

सर्वप्रथम जिला भाजपा कार्यालय आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने उनकी अगवानी की ढोल नगाड़ा की थाप पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जोरदार स्वागत किया, इसके बाद केवट मांझी समाज द्वारा राज्यसभा सदस्य श्री केवट का शाल श्रीफल एवं भगवान राम जी की प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया । इस मौके पर केवट मांझी समाज के सैकड़ो लोगों में भारी उत्साह का वातावरण देखा जा रहा था।

आयोजित कार्यक्रम में पधारे राज्यसभा सदस्य महेश केवट ने कहा कि मेरा है सौभाग्य है कि मैं पहली बार रायसेन नगरी में आया हूं यहां आकर मैंने देखा कि मुझे यहां आत्मीय प्रेम मिला और आप लोगों से मिलने का अवसर भी प्राप्त हुआ उन्होंने किए गए ऐतिहासिक स्वागत पर धन्यवाद देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं केवट मांझी समाज के लोगों के प्रति हृदय से धन्यवाद दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार ने भी कार्यक्रम में विचार व्यक्त किए ।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने विचार व्यक्त किया कहा कि महेश केवट जी पर राजाराम सरकार की बड़ी कृपा है जिन्होंने मध्य प्रदेश से राज्यसभा में सदस्य के रूप में प्रवेश किया है हमारे लिए गौरव की बात है उन्होंने राज्यसभा सदस्य श्री केवट का स्वागत किया। कार्यक्रम में मौजूद सांची विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए एवं राज्यसभा सदस्य श्री केवट का स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, दीपेंद्र पाल, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, बृजेश चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष आदित्य शर्मा, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, चंदू रघुवंशी, नगर महामंत्री देवेंद्र यादव, जितेंद्र शर्मा, वरुण खत्री सौरभ तिवारी, शुभम बघेल, केवट मांझी सद्भावना मंच से सीताराम रैकवार,अशोक नाविक, अशोक मांझी, कन्हैयालाल रैकवार सहित बड़ी संख्या में मांझी केवट समाज के लोग एवं भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।