Let’s travel together.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सांची में योग पर विशेष कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह हुए शामिल

0 372

-स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चोधरी,कलेक्टर अरविंद दुबे,एस पी विकाश कुमार शाहवाल, CEO पीसी शर्मा ने भी किया योगा

रायसेन।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सांची में योग पर विशेष कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह शामिल हुए।इस अवसर पर कलेक्टर श्री अरविंद दुवे ने केंद्रीय मंत्री को साँची स्तूप का मॉडल भेंट किया।

केन्द्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह ने कहा कि योग भावना के भंवरों का प्रतिकार है। इसमें जीवन का हर पहलू शामिल है।यह सदभाव बनाने के लिये दुनिया के साथ जुड़ाव को बढ़ावा देता है।यह शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाता है और मानसिक शांति लाता है। इस प्रकार हमारी आंतरिक प्रकृति के साथ योग तालमेल बिठाने में मदद करता है।महर्षि पतंजलि ने योग को मन के संशोधनों के दमन के रूप में परिभाषित किया है। योग व्यक्ति के मन, ऊर्जा और भावनात्मक स्तरों पर काम करता है। इस प्रकार योग मनुष्य के शारीरिक और मानसिक कल्याण को बढ़ावा देता है। इसी वजह से दुनिया में 21 जून 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरूआत हुई थी।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रायसेन जिले के सॉची स्थित बौद्ध स्तूप परिसर में भारत सरकार के सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री भानू प्रताप सिंह की उपस्थिति में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया ।

इस विशेष योग सत्र में स्कूली विद्यार्थी व सांची यूनिवसिर्टी के छात्र व सांची नगर के आम नागरिकों सहित दो हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक योग किया। कार्यक्रम के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का प्रसारण भी किया गया।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे, एसपी विकास कुमार शाहवाल, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा,एसडीएम लक्ष्मीकांत खरे सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में सांदीपनि स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण     |     सांची स्तूप की तर्ज पर संवरा सांची डाकघर,24 अगस्त को लोकार्पण     |     मंडीदीप का हाल हुआ बेहाल,सावन माह में बदबू से लोग परेशान      |     केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह आज सोमवार को आयेंगे रायसेन,विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग     |     गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत: हाईवे-18 पर तीन दिन में चार बाइक सवार गिरे, एक का पैर फ्रैक्चर     |     सालों बाद फिर  गूंजा बहुरूपिया का रंग, भील का रूप धरकर  जगाई भूली-बिसरी लोककला     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने ने मोहा मन, दिन भर लगी रही दोनों जगह भीड़     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज, निकली भव्य कलश यात्रा     |     रक्षाबंधन की खरीदारी से गुलजार हुआ  हॉट बाजार, राखी-कपड़े और मिठाइयों की जमकर हुई बिक्री     |     कांबड यात्रा भोलेनाथ के प्रति भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक- भावेश बघेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811