शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
अनियमित वर्षा ओर फसलों में लगी बीमारियों से सोयाबीन पर पीला मोजेक रोग , मक्का या अन्य फसलों पर भी कीट रोग होने से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर पर्याप्त मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर आज किसानों ने सोयाबीन के पौधे लेकर नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे ओर जंगी प्रदर्शन के बाद तहसीलदार प्रमोद उइके को मुख्यमंत्री के नाम एक 9 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।
किसान नेताओं में भरत पटेल , अंशुल शर्मा , राहुल पटेल , लक्ष्मीनारायण , राघव गौर , शुभम ठाकुर , हरनाम सिंह लोधी , सुरेश पटेल , सचिन ठाकुर , दीपक यादव , लोकेश अवस्थी इत्यादि सहित दर्जनों किसानों ने ज्ञापन में बेगमगंज तहसील को सूखाग्रस्त घोषित करने सहित प्राकृतिक आपदा एवं फसलों में बीमारी लगने से उनकी खेतों में खड़ी 100 प्रतिशत फसलें खराब होने पर लागत निकलना मुश्किल होने से आर्थिक रूप से टूट चुके किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए क्योंकि किसानों को सोसायटियों एवं महाजनों का कर्जा देना है तो परिवार के पालन-पोषण , बच्चों की पढ़ाई , शादी और आगे की फसल की तैयारी करना है तो ऐसे में उन्हें पैसों की आवश्यकता तो पड़ेगी। लेकिन उनकी उम्मीदों पर अनियमित बरसने वाले पानी ने पानी फेर दिया है।

फसलें पृरी तरह से बर्बाद होने से अन्नदाता गहरे आर्थिक संकट में डूब गया है। सरकार किसानों को आर्थिक परेशानी से उबारने के लिए तत्काल सर्वे कराया जाए । वर्तमान का फसल बीमा एवं 2025 -26 का भी फसल बीमा जो अभी तक नहीं दिया गया है उसे भी पूरा दिया जाए , जिन गरीब सीमांत , लघु किसानों का फसल बीमा नही है उन्हें राजस्व विभाग के आरबीसी के तहत मुआवजा एवं मुख्यमंत्री की घोषणानुसार किसानों को 14 घण्टे तक अनवरत बिजली देने इत्यादि प्रमुख मांगो को पूरा करने की प्रबल मांग की गई है।