सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर
सांकरा निको ।ग्रामीण अंचलों में गुरुवार को पोला पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया समीपी ग्राम रैता ओर सांकरा में पोला तिहार के पावन अवसर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ ओर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया
ग्राम पंचायत रैता में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सरपंच आशीष वर्मा ने ग्राम की माता, दीदी एवं बहनों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया आयोजन में बड़ी संख्या में ग्राम की दीदी-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर पर विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें खो-खो, खुर्सी दौड़ एवं मटका फोड़ सहित अन्य खेलों में दीदी-बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता एवं प्रतिभागी दीदी-बहनों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरण किया गया। पुरस्कार वितरण श्री आशीष वर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत रैता एवं अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसीवा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सरपंच आशीष वर्मा ने कहा कि पोला तिहार हमारी ग्रामीण संस्कृति, परंपरा और लोक जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य हमारी संस्कृति को जीवंत रखने के साथ-साथ महिलाओं और दीदी-बहनों को एक साथ मिलकर उत्साह एवं आनंद के साथ पर्व मनाने का अवसर प्रदान करना है।

उन्होंने आयोजन में शामिल सभी माता, दीदी एवं बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम रैता में इसी प्रकार सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन आगे भी निरंतर किया जाता रहेगा।
कार्यक्रम में केदारनाथ वर्मा,लक्ष्मण यदु,दीपक जांगड़े,उमाभारती वर्मा,पुष्पा,डीगेश्वरी विश्वकर्मा, साशिकांत बंजारे,शैलेन्द्र बंजारे,रनविंद निषाद,रवि यदु,रोहित निर्मलकर,अमित वर्मा,उत्तम वर्मा (कान्हा),अयोध्या गिरी,उदेश्वर वर्मा एवं ग्राम की दीदी-बहनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

सांकरा में उगता सूरज समिति ने किया आयोजन
बीते कई सालों से सांकरा में पोला तीजा पर्व पर खेलकूद सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करा रही गांव की उगता सूरज समिति ने इस वर्ष भी अटल चौक में पोला पर्व पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसमें सरपंच रघुनाथ साहू नोहर वर्मा सहित जनप्रतिनिधि ग्रामीण बड़ी संख्या में सामिल हुए गांव की दीदी बहिन बड़ी संख्या में खेलकूद में सामिल होकर खोखो कुर्सी दौड़ आदि खेलकूद में भाग लेकर अपनी खेल कला का प्रदर्शन की अंत में सभी प्रतिभागियों को आयोजन समिति ने सम्मानित किया