Let’s travel together.

बेटी के जन्मदिन पर मां-बाप एवं बेटी तीनों ने किया रक्तदान

0 90

स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

मनोज कुमार द्विवेदी अनूपपुर

अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य में आज दिनांक 1 अगस्त 2025 को रक्तदान शिविर का आयोजन विश्व हिंदू परिषद द्वारा किया गया ।बसानिहा की आशा सुपरवाइजर शैल जायसवाल की पुत्री आरती जायसवाल के जन्मदिन के अवसर पर स्वम आरती जायसवाल, उसके पिता ज्ञान चन्द जायसवाल एवं उनकी माता शैल जायसवाल तीनो ने एक साथ रक्तदान किया ! उसी दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ की बी. एम. ओ डॉ. एस. के. सिंह ने भी रक्तदान किए । वहां पर उपस्थित लोगों को रक्तदान की विशेषता के बारे में बताते हुए बी. एम. ओ. ने कहा कि हर तीन माह के अंतराल में रक्तदान करना चाहिए ।जितना रक्तदान करेंगे उतना ही रक्तदान 3 महीने में रिकवर हो जाता है ! कई बार आप लोगों के द्वारा किए गए रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बचाई जा जाती है, और कभी -कभी तो स्वयं या हमारे परिवार के लोगों की भी जिंदगी इसी वक्त से बचाई जाती है ! इसलिए आज की युवाओं को रक्तदान में आगे आने की जरूरत है ! आज की युवा अपने जन्मदिन पर होटल में पार्टी करते हैं पिकनिक मनाते हैं उन युवाओं को जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान करना चाहिए इससे लोगों की जिंदगी बचाई जाती है ! इस रक्तदान सिविर में ब्लड बैंक स्टाफ के साथ विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्त्ता ज्ञानचन्द जायसवाल,प्रकाश सोनी, प्रिंस जायसवाल, शिवम केवट, श्रेयस गुप्ता, शौरभ केशरवानी, विकास केशरवानी, मनीष अग्रवाल का सहयोग का सराहनीय रहा !

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811