सी के पारे
हरदा ।जिले के ग्राम जाट गुराड़ियां के वीर सपूत हवलदार संतोष कुमार जाट के वीरगति प्राप्त होने की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर फैल गई। मातृभूमि की रक्षा करते हुए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
3 जुलाई को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव जाट गुराड़ियां पहुंचा, जहां सेना के जवानों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और “भारत माता की जय” तथा “अमर रहे वीर जवान” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
शोकाकुल परिवार के प्रति सभी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। देश हमेशा अपने इस वीर सपूत के बलिदान का ऋणी रहेगा