Let’s travel together.

लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद अब हाउसफुल 5 लेकर आ रहे हैं अक्षय कुमार इस दिन होगी रिलीज

9

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर अक्षय कुमार हर साल की तरह इस साल भी अपनी कई सारी फिल्में लेकर आने वाले हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से अक्षय की फिल्में अपना कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। ऐसा लग रहा है मानों किसी की नजर लग गई हो, एक्टर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही हैं। इसी बीच अब अक्षय कुमार अपना नया प्रोजेक्ट लेकर आ गए हैं। साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हाउसफुल’ की फ्रेंचाइजी काफी सक्सेसफुल रही है। इस फिल्म के अब तक चार पार्ट आ चुके हैं, जिसमें से तीन पार्ट ने दर्शकों को काफी एंटरटेनमेंट किया। लेकिन चौथा पार्ट दर्शकों को खासा पसंद नहीं आया।

अक्षय ने शेयर किया मजेदार पोस्टर

हाउसफुल ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की जोड़ी को काफी पसंद किया गया है। अब एक बार फिर ये जोड़ी लोगों को हंसाने के लिए तैयार है। अक्षय ने हाल ही में हाउसफुल 5 का एक मजेदार पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर को शेयर करने के साथ ही उन्होंने फिल्म कब रिलीज होगी, इस बारे में भी जानकारी दी है। दरअसल अक्षय ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर हाउसफुल 5 का नया पोस्टर शेयर किया है। जिसमें पोस्टर काफी कलरफुल दिखाई दे रहा है, जिस पर हाउसफुल 5 लिखा हुआ है। इसके साथ ही खास कैप्शन भी लिखा है।

रिलीज डेट का किया ऐलान

इस पोस्टर को शेयर करने के साथ ही अक्षय ने कैप्शन में लिखा ‘पांच गुना मैडनेस के लिए आप तैयार हो जाइए।’ बता दें कि हाउसफुल 5 अब तक एक अकेली ऐसी फ्रेंचाइजी है, जिसके अब तक पांच पार्ट आए हैं। हाउसफुल के दूसरे, तीसरे और चौथे पार्ट में कई स्टार्स बदले गए हैं, लेकिन हर पार्ट में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की जोड़ी देखने को मिली है। वहीं अब साजिद खान और फरहाद सामजी के बाद हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी डायरेक्ट करते हुए नजर आएंगे। वहीं हाउसफुल 5 की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म दिवाली के खास मौके पर साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्यूटी और वेलनेस की 23 दिवसीय निशुल्क ट्रेनिंग     |     तेंदुपत्ता तोड़ने गई महिलाओ के पीछे चल रहे पालतू कुत्ते पर तेंदुएं ने किया हमला,बाल बाल बची तेंदुपत्ता श्रमिक     |     ईरान के राष्ट्रपति डॉ.सैय्यद इब्राहिम रईसी एवं विदेश मंत्री हुसैनअमीर-अब्दोल्लाहियन के निधन पर भारत में राजकीय शोक     |     23 मई बुद्ध पूर्णिमा के अवसर गायत्री परिवार का अभियान,गृहे गृहे गायत्री यज्ञ     |     वन भूमि पर कब्जा कर प्लॉट बेचने को लेकर प्रमुख सचिव के नाम दिया ज्ञापन     |     ब्राह्मण संत का कभी अपमान नहीं करना चाहिए सादा सत्कार करना चाहिए- बाल कथा वाचक विदुषी रितिका नागर     |     भू-अर्जन शाखा में किए गए घपले को दबाने लगा दी थी कलेक्टर कार्यालय में आग, तीन आरोपी पुलिस ने पकड़े     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा  बहु-उद्देशीय हिन्दी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन     |     गांधी भवन में कला शिविर के छटवां दिन :: योग, प्राणायाम व ध्यान से हुई शुरुआत     |     Indore की 531 कालोनियों के रेट जोन बदले, संपत्तिकर और कचरा कर में हुई बढ़ोतरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811