Let’s travel together.

शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह भारत गौरव अवार्ड 2025 से सम्मानित

0 289

मनोज कुमार द्विवेदी अनूपपुर

शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह भारत गौरव अवार्ड 2025 से सम्मानित की गयी है। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर संसदीय क्षेत्र के लोगों ने तथा प्रदेश भर से उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएँ प्रदान की हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती हिमाद्री सिंह को नई दिल्ली में आयोजित *भारत गौरव अवार्ड – 2025* कार्यक्रम में तेलंगाना के माननीय राज्यपाल श्री जिष्णु देव वर्मा जी द्वारा *भारत गौरव अवार्ड – 2025* से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान श्रीमती सिंह और सम्पूर्ण क्षेत्र लिए गर्व का विषय है और समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण को रेखांकित करते हुए और भी दृढ़ करता है।

श्रीमती हिमाद्री सिंह ने इस प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित होने पर कहा है कि मैं *भारत गौरव फाउंडेशन” एवं माननीय राज्यपाल महोदय* का हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करती हूँ। शहडोल, अनूपपुर , उमरिया, बडवारा सहित अन्य स्थानों से उन्हे बधाईयों का तांता लगा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811