Let’s travel together.

गौ वंश की रक्षा के लिये मोदी सरकार करे पहल -ब्रम्हानंद गर्ग

0 246

मोदी सरकार के लिये हनुमान मन्दिर मे कर रहे सतत साधना

मनोज कुमार द्विवेदी अनूपपु्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर गौवंश की सुरक्षा हेतु कानून बनाकर उनका संरक्षण करना चाहिए । इसके लिये गौ सेवा आयोग या ऐसी कोई मजबूत संस्था का गठन किया जाए जो देश भर मे गायों का संरक्षण करे।

अनूपपु्र रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर श्री संकटमोचन हनुमान जी का मन्दिर है। जिसमे बाल स्वरुप सिद्ध हनुमान जी की अत्यंत सुन्दर सी स्वयंभू प्रतिमा विराजित हैं । यहाँ के पुजारी श्री ब्रम्हानंद गर्ग जी हनुमान जी के सेवक हैं और इनके बारे मे विख्यात है कि वह जो भी अचानक कह देते हैं, वह सत्य साबित हो जाता है। उन्होंने पहले भी नगर की राजनीति और अन्य मुद्दों पर कभी कुछ कहा ,तो वह सच साबित हुआ है।

आप गौसेवक हैं और गायों की सेवा करते हैं। मन्दिर मे जो भी थोडा – बहुत चढावा मिलता है,उसका उपयोग वे गायों के चारा – दाना की व्यवस्था मे करते हैं।

सडकों पर भटकते , दुर्घटना मे घायल या मरते गौ वंश को लेकर वे दुखी रहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से उपरोक्त मांग करते हुए कहा कि गौ सेवा प्रमुख धर्म है। गायो को पालने मे लोग स्वयं को अक्षम पा रहे हैं। चारा ,दाना, खली ,चुनी , इलाज सब मंहगा होने से पशु पालकों के सामने बडी समस्या हो गयी है। सरकार मदद के लिये आगे आए और गौसेवा को रोजगार से जोडने की योजना बनाए। उन्होंने कहा कि यह अपेक्षा केवल मोदी सरकार से की जा सकती है। उन्हे इस दिशा मे आवश्यक कदम उठाना चाहिये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811