Let’s travel together.

ग्रामीण सड़को की जान ले रहे ओवर लोड वाहन

0 171

ग्रामीणों की जान को भी बना रहता है खतरा
सुरेंद्र जैन धरसीवां
औद्योगिक इकाइयों के ओवर लोड वाहन धरसीवा विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण सड़को की जान ले रहे हैं साथ ग्रामीणों की जान को भी ये खतरा बने हुए हैं
जानकारी के मुताबिक चरोदा से टाडा मोहदी दौंदे प्रधानमंत्री सड़क सांकरा से पठारीडीह पीएम सड़क एवं सिलयारी क्षेत्र की पीएम सड़को की क्षमता बारह टन है साथ ही पीडब्ल्यूडी की सड़को की क्षमता इससे थोड़ी अधिक है लेकिन उन पर तीस से चालीस टन वजनी मालवाहक औद्योगिक इकाइयों का माल लेकर निरंतर गुजरते हैं इस कारण इन सड़को की बहुत कम समय में जान निकल रही है
टन के हिसाब से पेमेंट के चक्कर में करते हैं ओवर लोड
सूत्रों की माने तो औद्योगिक इकाइयां ट्रांसपोर्टरों को टन के हिसाब से पेमेट करती है इसलिए वह अपने मालवाक वाहनों में तीन चार चक्कर का माल एक ही बार में लोड करके फैक्ट्रियों में पहुंचाते

सिलयारी क्षेत्र में हालत ज्यादा खराब
क्षेत्र में सबसे अधिक ग्रामीण सड़को की दयनीय स्थिति सिलयारी कुरूद किरणा हालात कुथरेल आदि गांवों के आसपास है जिसका कारण है धरसीवां से तिल्दा तक सड़क किनारे स्थित कुछ बड़ी औद्योगिक इकाईयां हैं जिनका माल मालगाड़ियों से उतरकर इन फैक्ट्रियां तक जाता है ट्रांसपोर्टर चाहें तो अंडर लोड वाहन भी चला सकते हैं लेकिन इससे उन्हें एक दो की जगह कई चक्कर लगाना पड़ेंगे इसीलिए वह सड़क की क्षमता से कई गुना अधिक माल लोड कर औद्योगिक इकाइयों में ले जाते है
कई बार टल चुके बड़े हादसे
सिलयारी से कुथरेल व तिल्दा मार्ग पर स्थित उद्योगों में ओवर लोड माल ले जाते ट्रेलरों से कई बार लोहे के भारी भरकर बंडल सड़को पर गिरने से बड़े हादसे होते होते टल चुके है एवं ओवर लोड मालवाहक भी अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर चुके हैं बाबजूद इसके ओवर लोडिंग का सिलसिला जारी है यदि सड़क के क्षमता के अनुरूप लोनिवि सड़क पर करीब बीस टन ओर पीएम सड़क पर सिर्फ बारह टन वजनी मालवाहक निकले तो न तो कोई दुर्घटना होगी न ही सड़को की समय से पहले जान निकलेगी

टी आई धरसीवा से मांग
ग्रामीणों ने टी आई धरसीवा राजेंद्र दीवान से मांग की है कि सिलयारी कुथरेल तिल्दा मार्ग पर औद्योगिक इकाइयों का सड़क की क्षमता से अधिक माल ले जाने वाले मालवाहक वाहनों पर सिर्फ चालान नहीं बल्कि जप्ती की कार्यवाही करें ताकि ओवर लोड वाले चलना बंद हों और ग्रामीण सुख शांति से रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चोरी की वारदात नाकाम करने वाले चार पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने दिए दो – दो हजार के इनाम     |     राहगीर से मारपीट व सिर पर बीयर फोड़ने के आरोप में दो पुलिसकर्मी समेत छह पर मामला दर्ज     |     खनिज माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन-परिवहन में 3 डम्पर-2 ट्रैक्टर जब्त     |     राष्ट्रीय कवि की पुण्यतिथि में मुक्ति धाम पर काव्यपाठ     |     चिकलोद सर्किल में लाखों का प्लांटेशन स्वाहा, ज़िम्मेदारों की चुप्पी पर गंभीर सवाल      |     मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811