Let’s travel together.

ग्रामीणों और प्रशासन की सतर्कता से नकली खाद से भरी गाड़ी पकड़ी गई

0 192

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

रायसेन जिले के ग्राम बाग़ोद में प्रशासन और ग्रामीणों की सतर्कता से नकली खाद से भरी एक गाड़ी पकड़ी गई है। जिसे डीएपी के नाम से बेचा जा रहा था। जानकारी के अनुसार एक ट्रक में बड़ी मात्रा में नकली उर्वरक लादकर गांव में पहुंचाया जा रहा था। ग्रामीणों को उर्वरक नकली होने का संदेह होने पर इसकी सूचना प्रशासन को दी गई।

सूचना प्राप्त होते ही सहायक संचालक कृषि श्री जितेंद्र नामदेव सहित कृषि और राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रक को रोककर उर्वरक की जांच की। ट्रक में नकली उर्वरक की 92 बोरिया पाई गई। जांच में उर्वरक मानकों पर खरी नहीं उतरने पर मौके पर पंचनामा बनाया गया। उर्वरक सहित वाहन जप्त कर सलामतपुर थाने में पहुंचाया गया और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811