Let’s travel together.

राहगीर से मारपीट व सिर पर बीयर फोड़ने के आरोप में दो पुलिसकर्मी समेत छह पर मामला दर्ज

0 42

– राहगीर से मारपीट कर सिर पर बीयर की बोतल फोड़ने के मामले में दो पुलिसकर्मियों समेत छह लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

– एसपी से शिकायत दर्ज कराने के बाद हुई कार्रवाई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी शहर के कोतवाली थानांतर्गत फतेहपुर क्षेत्र में राहगीर से मारपीट कर सिर पर बीयर की बोतल फोड़ने के मामले में पुलिस ने दो पुलिसकर्मियों समेत छह लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी, जिसके बाद कार्रवाई हुई।

पुलिस का रौब दिखाकर मारपीट की-

बताया जाता है कि मास्टर कॉलोनी फतेहपुर निवासी हिमांशु उर्फ मानू बेड़िया 11 मई की रात अर्टिगा कार से घर लौट रहा था। फतेहपुर चौराहे पर पानी लेने के लिए रुकने पर वहां मौजूद आरक्षक सुमित सेंगर, प्रधान आरक्षक छोटे चौहान और संजय लोधी ने उसे रोक लिया।

पीड़ित का आरोप है कि सुमित ने खुद को पुलिस स्टाफ बताते हुए गाड़ी को लेकर विवाद किया और 5 हजार रुपए के चालान की बात कही। कहासुनी बढ़ने पर उसके साथ मारपीट की गई।

पीड़ितो ने एसपी से शिकायत दर्ज कराई-

पुलिस अधीक्षक को की गई शिकायत में आरोप है कि सुमित ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। बाइक से पहुंचे तीन लोगों में से छोटू यादव ने उसके सिर पर बीयर की बोतल मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना में दो अन्य अज्ञात युवकों पर भी मारपीट के आरोप हैं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस कर्मियों सहित अन्य पर मामला दर्ज-

शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरक्षक सुमित सेंगर, प्रधान आरक्षक छोटे चौहान, संजय लोधी, छोटू यादव और दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोतवाली पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811