Let’s travel together.

राष्ट्रीय कवि की पुण्यतिथि में मुक्ति धाम पर काव्यपाठ

0 37

“गज्जे भैया स्मृति मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अनेक कवि,विद्वान हुए सम्मिलित

 रुपेश मेहरा बरेली रायसेन

नगर में सदैव कुछ नई परंपरा की शुरुआत करने के लिए “राष्ट्रीय हिंदू सेना” के जिला अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अखिल खरे उनके द्वारा नगर में ऐसे अनेक आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया जो पहली बार हुए जिसके बाद देश में वह कार्यक्रम आयोजित होने लगें विगत समय में जीवंत कन्या पूजन, स्कूल के बच्चों द्वारा शिवलिंग निर्माण एवं शिव आराधना जिसका प्रभाव बच्चों को धार्मिक और आध्यात्मिकता के साथ जोड़ना रहा जो पूर्ण रूप से सफल रहा वहीं देखा जाए तो नारी शक्ति शस्त्र वितरण एक ऐसा आयोजन जिसके द्वारा नारी शक्ति को स्वयं की रक्षा के लिए आत्म निर्भर बनाना था जिसकी प्रशंसा समूचे मध्यप्रदेश में की गई

इसी तारतम्य में एक नई पहल में गज्जे भैया स्मृति मंच द्वारा दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के लिए मुक्तिधाम पर शान्ति पाठ, काव्य पाठ और वृक्षारोपण कार्यक्रम देश में पहली बार हुआ।ज्ञात हो कि राष्ट्रपति द्वारा सम्मान प्राप्त हास्य कवि प्रभु दयाल खरे (गज्जे भैया) की पंचम पुण्यतिथि में किया जो सफल होने के साथ मुक्ति धाम पर दुनिया पर स्थानीय मुक्तिधाम पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिसमें नगर के प्रबुद्ध नागरिकों सहित स्थानीय कवियों ने काव्य पाठ , वृक्षारोपण कर गज्जे भैया को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कवि देवी जैन , प्रेमनारायण साहू, कवि कक्काजी के नाम से मशहूर राममूर्ति रघुवंशी , नरेंद्र चंदेल, अधिवक्ता कवि शिवगोविंद सिंह,जितेंद्र वीर ठाकुर , गोविंद शर्मा, अनिल वर्मा , निखिल खरे ने काव्य पाठ किया।

इससे पूर्व आचार्य रजनीश द्विवेदी ने सारगर्भित शांति पाठ और प्रवचन किया।नगर के पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष राधेश्याम पालीवाल, वर्तमान अध्यक्ष दिनेश बबेले, वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा, महेश वर्मा,अशोक सोनी,महेंद्र सोनी, महेंद्र भावसार, राष्ट्रीय हिन्दू सेना के उपाध्यक्ष अरविंद तरबरिया, गोपाल रघुवंशी , हरिचरण वारिवा,रुपेश मेहरा, मुकेश खरे, विनोद खरे, उमराव प्रसाद जी कुशवाह, शारदा सराठे ,गोपाल स्वरूप जी ठाकुर, सूरज सिंह जी मेहरा, वीरेंद्र भावसार, स्वरूप सिंह ठाकुर, सरपंच प्रेम सिंह मेहरा , जयप्रकाश उपाध्याय, लक्ष्मी धाकड़, करण सिंह राठौड़, मधु सराठे,आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।अंत में सभी को स्मृति चिन्ह भेंटकर खरे परिवार ने आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811