Let’s travel together.

गुंडों की धमकी से डरे गरीब आदिवासी चार दिन से नहीं सोए

0 286

बस्ती खाली न करने पर जान माल के नुकसान की धमकी

सहरिया क्रांति ने लाया मामला पुलिस संज्ञान में

शिवपुरी। शिवपुरी शहर की ठकुरपुरा बस्ती में लगभग 60-65 साल पहले से बसे सहरिया आदिवासी पिछले चार दिनों से कुछ अज्ञात लोगों गुंडई की धमकी के भय से सो नहीं पाए हैं । गाड़ियों में स्वकर होकर अति गरीब आदिवासियों के पास पहुंचे अज्ञात तत्वों ने उन्हें 7 दिन के अंदर पूरा सहराना खाली करने की धमकी देते हुए कहा है कि अगर बात नहीं मानी तो जान और माल दोनों से हाथ धोना पड़ेगा।आदिवासियों ने अपनी पीढ़ा सहरिया क्रांति संयोजक को बताई जिसके बाद उन्होंने मामला पुलिस संज्ञान में पहुंचाया।


शिवपुरी के देहात थाना अंतर्गत आने वाले ठकुरपुरा गांव में लगभग 60-65 साल पूर्व से झोंपड़ियां बनाकर गुजरबसर कर रहे अति गरीब सहरिया आदिवासियों के पास शहर के अज्ञात दबंग व्यक्ति पहुंचे और उन्हें फरमान सुनाया कि यह जमीन जिस पर तुम रह रहे हो वह हमारी रजिस्ट्री की है उसे तत्काल खाली कर दो अन्यथा हम तुम्हें काट पीट कर घर से निकाल देंगे और झोपड़ी पर बुलडोजर चला देंगे पुलिस हमारा कुछ नहीं कर सकती है ।

आदिवासियों ने अपनी पीड़ा सहरिया क्रांति संयोजक संजय बेचैन को बताई जिस पर उन्होंने तत्काल कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया को इस दबंग द्वारा दी जा रही धमकी से अवगत कराया जिस पर उन्होंने वहां बसे गरीब सहरिया आदिवासियों को किसी भी अराजक हरकत से बचाने का आश्वासन दिया है।
सहरिया क्रांति संयोजक संजय बेचैन गरीब बस्ती में पहुंचे व उन्हें हौसला दिया कि किसी भी असमाजिक तत्वों से न डरें, कोई भी ऐसी धमकी देता है तो उसकी सूचना पुलिस को व सहरिया क्रांति को तत्काल दें जिससे उन पर प्रभावी कार्यवाही कराई जा सके।

न्यूज सोर्स-संजय बेचेंन शिवपुरी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती स्नेह लता अश्विन जोशी अखिल भारतीय महासभा की महासचिव बनी     |     आइसक्रीम के बहाने 6 साल की बालिका से दुष्कर्म, नाबालिग को 1 साल के लिए विशेष गृह भेजा गया     |     गायत्री शक्तिपीठ में नवग्रह वाटिका स्थापित     |     मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत विशाल सोनी डिप्टी कमिश्नर के पद पर पदोन्नत     |     पुलिस का पैदल मार्च, घरों के बाहर CCTV लगाने की अपील     |     5 साल में बदली खेती की तस्वीर, सोयाबीन से धान की ओर बढ़े किसान, खेतों में लौटे सफेद बगुलों के झुंड     |     गाय को बचाने के प्रयास में हाईवे-18 पर पलटा एलजी फ्रिज से भरा मिनी ट्रक, बड़ा हादसा टला, ड्राइवर को मामूली सी चोट     |     एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोड़ेनार बास्तानार के प्राचार्य लगातार चौथी बार “बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड” से सम्मानित     |     धरसींवा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन     |     गैरतगंज में 5 करोड़ से बनेगा 50 सीटर कन्या छात्रावास, छात्राओं को मिलेगी बेहतर आवासीय सुविधा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811