Let’s travel together.

नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

0 26

– विश्व पर्यावरण दिवस पर हरा हुआ मेडिकल कॉलेज परिसर: डॉक्टरों और छात्रों ने लिया हरित भविष्य का संकल्प

– प्रकृति और मातृत्व को समर्पित: NMO शिवपुरी ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर नेशनल मेडिकोस ऑर्गेनाइजेशन (NMO) शिवपुरी इकाई ने मेडिकल कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के तहत किया गया।

कार्यक्रम में शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. डी. परमहंस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। NMO शिवपुरी इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष चौरसिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

इस दौरान इकाई सचिव डॉ. पंकज शर्मा, ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र त्रिपाठी, सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश अहिरवार, डॉ. शैलेंद्र रावल, मध्यभारत प्रांत विद्यार्थी प्रमुख डॉ. शिवम शर्मा, छात्र सचिव भोला मेहता सहित NMO के कई छात्र और सदस्य मौजूद रहे।

सभी उपस्थित लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण समय की मांग है।

डॉ. आशुतोष चौरसिया ने कहा कि “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के माध्यम से प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया है। उन्होंने समाज से अपील की कि अधिक से अधिक लोग पौधारोपण में भाग लें।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और नियमित रूप से वृक्षारोपण के साथ उनकी देखभाल करने का संकल्प दोहराया। आयोजन में डॉक्टरों और छात्रों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अहम सवाल, सोनम वांगचुक अब क्या करेंगे ?-अजय बोकिल     |     आचार्य श्री समय सागर जी महाराज का भोपाल में भव्य मंगल प्रवेश, विद्योदय तीर्थ (हबीबगंज) में होगा चातुर्मास     |     स्कूली छात्र छात्राओं की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का विशेष अभियान      |     समाज को जोड़ने व संस्कृति की रक्षा ही यादव झोरिया समाज का इतिहास- विष्णुदेव साय     |     हरदा में गरीब आदिवासी परिवार के सेंट्रल बैंक खाते में दिखे 7 अरब रुपये, जांच शुरू     |     राजगढ़ में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ का संदेश     |     उपराष्ट्रपति ने “आरएसएस@100 एक सदी संकल्प की” पुस्तक का विमोचन किया     |     अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग को लगाई 6 लाख की चपत     |     निर्माणाधीन होटल से बिजली के तार चोरी का सांची पुलिस ने किया खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार     |     जनरल स्टोर , गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ,महिला झुलसी भोपाल रेफर ,20 लाख की हुई हानि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811