Let’s travel together.

सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप

0 45

एसडीएम के आदेश पर भी पुलिस ने नहीं की कार्यवाही

     सुरेंद्र जैन धरसीवां

पैतृक संपत्ति पर सभी बच्चों का बराबर अधिकार होता है बाबजूद इसके ऐसे मामले अक्सर सामने आते रहते हैं जिनसे परिवारों में कलह बढ़ती रहती है ऐसा ही एक मामला मंदिर हसौद का प्रकाश में आया है जिसमें पैतृक जमीन सौतेले भाइयों पर बेंचने का आरोप लगा है और एसडीएम के आदेश पर भी पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप है

पीड़ित राजू राजतिलक देवांगन पिता स्वर्गीय दुकलहा देवांगन निवासी धनेली ने बताया कि उनकी मां चमारिन बाई देवांगन की मंदिर हसौद के गौडी गांव ग्यारह एकड़ कृषि भूमि थी उनकी मां ने एक ओर शादी की जिनसे एक बच्चा हुआ इस तरह उनकी मां के वह दो भाई है मां की मृत्यु उपरांत मां की संपत्ति ग्यारह एकड़ कृषि भूमि दोनो भाइयों में बराबर बांटना था लेकिन सौतेले भाई युगल किशोर देवांगन ने धोखे से उस जमीन को अकेले ही बेंच दिया

पीड़ित राजू राजतिलक देवांगन का कहना है कि उक्त जमीन उनकी मां की मां की थी अर्थात नानी की थी नानी की एक ही बेटी थी जो उनकी मां थी इसलिए नानी की जमीन मां के नाम पर हुई ओर मां की दो शादियों से दो संताने हुई तो मां की जमीन दोनों भाइयों में बराबर होनी चाहिए लेकिन सौतेले भाई के सौतेले भाई ने अपने पटवारी होने का लाभ उठाते हुए जमीन अकेले ही बेंच दी

इस मामले को लेकर पीड़ित ने जब एसडीएम आरंग को 28 अक्टूबर 2825 को शिकायत की तो एसडीएम आरंग ने मामला धोखाधड़ी का होने से मंदिर हसौद पुलिस को जांच कर कार्यवाही करने ओर की गई कार्यवाही से अवगत कराने लिखा लेकिन सालभर से पीड़ित पुलिस के चक्कर लगा रहा अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |     धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811