सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
चेती चांद एवं झूलेलाल जयंती के अवसर पर नगर में सिंधी समाज द्वारा श्रीरामजानकी मंदिर में भगवान झूलेलाल की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर में धर्मसभा एवं भंडारे के आयोजन भी हुए।
हिन्दू उत्सव समिति एवं सिंधी समाज द्वारा रविवार को श्रीरामजानकी मंदिर में झूलेलाल जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में भगवान झूलेलाल की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में सभी धर्मो के लोगो ने भागीदारी की।

इस मौके पर धर्म सभा में लोगो ने भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना की। आयोजन में वक्ताओं ने भगवान झूलेलाल को महान अवतारी संत निरूपित करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया। इस मौके पर सिंधी समाज द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया तथा बीना नदी के तट पर सामाजिक आयोजन किए गए। इस आयोजन में समाज के नारायणदास जैनानी, दिलीप जैनानी, हंसराज जैनानी, भागचंद धनवानी, हीरानंद जैनानी जितेन्द्र जैनानी, मनोज जैनानी, महेश जैनानी, लीलाराम, सहित अन्य लोग बड़ी संख्या मे मौजूद थे।