मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
गर्मी का असर मार्च में ही दिखने लगा है। पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सूरज की तपिश बढ़ते ही बाजारों में कूलर, फ्रिज, पंखे और एसी की बिक्री तेज हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार कारोबार दोगुना हो रहा है। महेश साहू, अनीश खान, गोपी नायक और मंटू खंडेलवाल समेत कई दुकानदारों ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री ज्यादा हो रही है। होली के बाद मौसम तेजी से बदला। मार्च के आखिरी हफ्ते से ही धूप तेज हो गई थी। अप्रैल में पारा 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है। सुबह 9 बजे के बाद धूप में निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्मी बढ़ते ही कूलर, पंखे और एसी की दुकानों में भीड़ बढ़ गई है। मंटू खंडेलवाल ने बताया कि मार्च में रोजाना तीन से चार पंखे और एक-दो कूलर बिकते थे। इस बार अप्रैल में 15 से 20 पंखे और पांच कूलर रोज बिकने की उम्मीद है। फ्रिज की बिक्री भी बढ़ी है।
गर्मी से राहत के लिए शहर में जगह-जगह शीतल पेय पदार्थों की दुकानें खुल गई हैं। प्रमुख बाजारों और सड़कों पर लस्सी, कोल्ड ड्रिंक और गन्ने के रस की दुकानें लोगों को राहत दे रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि दस दिन में अचानक गर्मी बढ़ने से कारोबार तेज हो गया है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।