प्राचीन गीदगढ़ गुफा मंदिर पर दिनभर चलता रहे भजन कीर्तन और भंडारा जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकास खंड के प्राचीन गीदगड़ गुफा मंदिर पर रंगपंचमी के पूरे दिन भजन कीर्तन और भंडारा चलता रहा। जिसमें हजारों की संख्या में आसपास के ग्रामीण पहुंचे। गुफा मंदिर पर कई वर्षों पुराना प्राचीन मंदिर है जहां पर राम सीता ,लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्ति विराजमान है। बता दें कि यहां वही गुफा है जहां पर पूरे साल एक छोटे से कुंड में पूरे साल पानी भरा रहता है इस कुंड में पानी कहां से आता है इसका पता आज तक किसी को नहीं है यहां कुंड पहाड़ के नजदीक बना हुआ है इस कुंड में पहाड़ के नीचे से पानी बहता हुआ आता है इस कुंड से जितना पानी लेते हैं उतना फिर भर जाता है कुंड में कई पानी कम नहीं होता। इस गीदगड़ गुफा मंदिर पर शिव पार्वती जी और हनुमान जी की मूर्ति विराजमान है इस प्राचीन गुफा से आसपास के क्षेत्रों को लोगों को काफी लगाव है हर साल रंग पंचमी के दिन इस प्राचीन गुफा पर भजन-कीर्तन चलते रहते हैं।

वहीं दीवानगंज देहरी निवासी नवल सिंह मीणा द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाता हैं। जो देर रात तक चलता रहता है। हर साल की तरह इस साल भी प्राचीन गीदगढ़ गुफा पर पूरे दिन भजन कीर्तन होते रहे। भजन कीर्तन सुबह से प्रारंभ हुए तो देर शाम तक चलते रहे। भजन कीर्तन में आसपास के क्षेत्र जैसे दीवानगंज ,अंबाडी, बालमपुर ,जमुनिया, सेमरा, प्रेमपुरा, कायमपुर , सलामतपुर, टोला,नर खेड़ा, मुस्काबाद काली टोर,पिपरई, मुनारा , बरजोर पुर, सरार आदि गांव के ग्रामीण भजन मंडली ने भाग लिया भजन कीर्तन और भंडारे में आसपास के गांव के गणमान्य लोग सम्मिलित हुए और भोजन के रूप में प्रसाद ग्रहण किया।