Let’s travel together.

हिनोतिया में नल जल योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन से व्यर्थ वह रहा हे हजारों लीटर पानी

0 111

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सरकार पानी बचाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। ताकि आने वाले समय में देशवासियों को पानी से न जूझना पड़े लेकिन हिनोतिया गांव में रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। गांव में दो साल पहले नल जल योजना के तहत 52.73 लाख रुपए की लागत से पानी की टंकी और पाइपलाइन बिछाई गई थी। पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज होने से ग्रामीणों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा। गर्मी के दिनों में गांव के लोग दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर होते है। एक हैंडपंप पर पूरा गांव इकट्ठा हो जाता है। कई बार पानी के लिए झगड़े भी हो जाते हैं।कल्लू निर्भय सिंह, शिवलाल कुशवाहा, राहुल आदि ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन से रोज हजारों लीटर पानी बह रहा है। ठेकेदार से कई बार शिकायत की, मगर उसने फोन उठाना बंद कर दिया। सड़क पर पानी भरने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

इनका कहना हे –
ठेकेदार को कई बार पाइपलाइन ठीक करने के लिए कहा, मगर उसने कोई ध्यान नहीं दिया। जिस रोज हजारों लीटर पानी फालतू बिक रहा है आने वाले समय में पानी की समस्या खड़ी हो जाएगी।
-लीला किशन अहिरवार ग़ीदगढ़ सरपंच

मैंने कई बार ठेकेदार को फोन लगाकर सूचित किया कि जो पाइप लाइन बिछाई गई थी उसमें जगह-जगह से पानी लीकेज हो रहा है जिससे ग्रामीणों को घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है इसके बाद भी ठेकेदार ने पाइपलाइन ठीक नहीं कराई
जनपद सदस्य शर्मिला चरण सिंह अहिरवार

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811