मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर लगभग एक घंटे तक जाम लग रहा। जाम कर्क रेखा से लेकर कोसा खेड़ी रोड तक वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। जिससे भोपाल विदिशा हाईवे पर चलने वाले वाहन चालक और राहगीर एक घंटे तक परेशान होते रहे। 1 घंटे बाद धीरे-धीरे बाहर निकलते रहे तब जाकर जाम खत्म हुआ।
बता दे की भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दो सालों से वाहनों का अत्यधिक आना-जाना हो रहा है।

इस मार्ग पर रोजाना 8 से 10 हजार वाहन डेली निकल रहे हैं जिससे इस रोड पर जाम की स्थिति हर कभी बन जाती है। हाईवे किनारे बसे गांव के ग्रामीणों का कहना है कि रोड इतना अधिक चल रहा है कि रोड क्रॉस करना भी दुश्वार हो रहा है ग्रामीणों ने मांग की है कि रोड को चौड़ा किया जाए ताकि आने जाने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को सुविधा मिल सके।
इस रोड पर दुर्घटना दो सालों से अत्यधिक दुर्घटनाएं होने लगी है 1 साल के अंदर ही इस रोड पर 50 दुर्घटना हो चुकी है जिनमें अभी तक 31 व्यक्तियों की मौत हो गई तो वही सो से ज्यादा घायल हो चुके हैं। 40 किलोमीटर मार्ग पर पर रोज कहीं ना कहीं घटनाएं हो रही है।