Let’s travel together.

अतिक्रमण :: कुछ के टूटें कुछ के हटे तो कुछ जमें रहें

0 124

-अतिक्रमण कार्यवाही से नगरवासी खुश प्रशासन की हो रही वाहवाही
-लोगों का कहना क्या पक्के व असरदार के भी हटायें जायेंगे निर्माण
-हटायें गये अतिक्रमण पर पुनः स्थापित होने लगें
सड़क के वीच विधुत पोल भी हटाना जरूरी

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन

नगर प्रशासन के द्वारा स्थानीय बाजार के मुख्य मार्गों एवं नेशनल हाईवे 12 पर सड़क के दोनों ओर दूकानों के अतिक्रमण को शक्ति से हटानें की कार्यवाही नगर प्रशासन के द्वारा की गयी, दूकानों में लगें टीन टप्टर ,लोहे के शेड,पन्नी,दूकानों के सामने रखा सामान, शासकीय भूमि पर बने पक्के निर्माण को जेसीबी मशीन एवं नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।वहीं शासकीय कुआं नवीन टाकीज के पीछे रामा साहू के मकान से लेकर सब्जी मण्डी तक रखी गुमठियां एवं पक्के निर्माण ध्वस्त किया रोड चौड़ा कर दिया गया वहीं शहीद स्मारक के आसपास होटल चाय-पान की दूकान स्वत ही हटा ली गयी।
अतिक्रमण हटाने से नगर का मुख्य मार्ग चौड़ा हो तो गया जिसकी वाह-वाही भी हो रही है क्या यह बदस्तूर जारी रहेगा या फिर वही कहावत होगी कि चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात।


खेर अभी तो सभी कुछ प्रशंसनीय है।25 फरवरी से आरम्भ किया जानेवाला अतिक्रमण वर्तमान में जारी है पर नगर में यह चर्चा का विषय वना हुआ है कि दिग्विजय परिसर की सीढ़ियां अतिक्रमण मुक्त नहीं हुई वहीं शहीद स्मारक पर वनी पक्की दूकान नहीं हटाइ गयी, मंडी मस्जिद के पास आबकारी की भूमि,कामतोन रोड पर जमे कावड़ी, कालेज रोड पर वनी झुग्गियों एवं नगर के अन्दर सड़क एवं गलियों को पूर्णतया पक्के निर्माण कर रास्ते ही वन्दे कर दिये गये है एक धार्मिक स्थान की आड़ में पूरे रोड़ को ही ढक दिया गया है।
देखा यह जा रहा है कि जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया है वहां मलवा साफ ही नहीं हुआ ओर तो ओर पुनः फलफ्रूट एवं सब्जी पान के हाथ ठेले वहीं के वहीं आ गये।कुछ लोगों ने एंगल ही नहीं हटायें टीन उतार दिये कुछ टप अभी भी अतिक्रमण में है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811