Let’s travel together.

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

0 9

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने सेवाधाम आश्रम का किया अवलोकन, दिव्यांग, मानसिक रोगी, अनाथ बच्चों एवं बुजुर्गों से मिलकर जानी दिनचर्या

संस्कृति, साहित्य महाकुंभ में भी हुए शामिल

उज्जैन। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया स्थित सेवाधाम आश्रम पहुंचकर आश्रम की सेवा गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने आश्रम में निवासरत दिव्यांगजनों, मानसिक रोगियों, अनाथ बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी दिनचर्या एवं आश्रम मेउपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

सेवाधाम आश्रम के संस्थापक श्री सुधीर भाई गोयल ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल को आश्रम में निवासरत बच्चों एवं बुजुर्गों सहित अन्य जरूरतमंदों के लिए संचालित सेवा गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने आश्रम के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखा तथा बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। आश्रम की ओर से संस्थापक श्री सुधीर भाई गोयल ने उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल का स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि सेवाधाम आश्रम में दूसरी बार आने का अवसर मिला है। यहां सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1989 में जिस प्रकल्प के रूप में सेवाधाम की शुरुआत हुई थी, वह आज सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ बड़े स्वरूप में विकसित हो चुका है। उन्होंने कहा कि सेवाधाम आश्रम में मानसिक रूप से दिव्यांगजनों, अन्य दिव्यांगजनों, अनाथ बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को अपनत्व और सहारा मिल रहा है। जिसका कोई नहीं है, उसका सेवाधाम है।

उन्होंने कहा कि संस्थापक श्री सुधीर भाई गोयल का सेवा भाव समाज के लिए आदर्श और प्रेरणादायी है। उन्होने कहा कि सेवाधाम केवल आश्रय देने का कार्य नही कर रहा, बल्कि यहां रहने वाले लोगों को परिवार जैसा वातावरण, अपनत्व और सम्मान भी प्रदान किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने सेवाधाम आश्रम में कलार्पण भारत एवं सेवाधाम द्वारा आयोजित संस्कृति, साहित्य महाकुंभ में भी सहभागिता की। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति एवं सेवा से जुड़े विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलार्पण संस्था के सुश्री श्रद्धा निगम, डॉ. शिवप्रकाश सिंह, डॉ. धनंजय सिंह, श्री दिगंबर नारायण तिवारी, श्री दीनदयाल सोनी, श्री शिव तनय श्रीवास्तव सहित संस्था से जुड़े बच्चे एवं सदस्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसी ने जीवन की राह तो किसी ने जीवन साथी भी पाया     |     सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     नजीराबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: 72 घंटे में वाहन चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार     |     हाथों से तैयार मां वैष्णो देवी की भव्य प्रतिमा गांव में भ्रमण के बाद पहाड़ पर की स्थापित     |     करवा चौथ को लेकर हॉट बाजार में बढ़ी रौनक, पूजन सामग्री और श्रृंगार की दुकानों पर पहुंच रहीं महिलाएं     |     त्याग, समर्पण और पुण्य से संवरेगा जीवन-मुनि श्री      |     मुनिसंघ के गीतांजलि ग्रीन सिटी में प्रवचन आज      |     शरद पूर्णिमा पर तीनबत्ती पर नाटिका और भजन संध्या आज     |     करैरा में श्रीराम कथा शुरू होने से पहले पंडाल के डोम में लगी आग, 15 मिनट में पाया काबू     |     शिवपुरी की थीम रोड पर घटिया निर्माण की खुली पोल, 4 साल में ही उखड़ी गिट्टियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811