Let’s travel together.

सीईओ पोहरी के समर्थन में 200 से अधिक सरपंच, सचिव सौंपा ज्ञापन

0 76

– कलेक्टर के नाम से एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

– भूख हड़ताल की धमकी दी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पोहरी जनपद के 4 जनपद सदस्य के द्वारा कलेक्टर शिवपुरी को ज्ञापन देकर सीईओ पोहरी को हटाने एवं उनके द्वारा दुर्व्यवहार करने के सम्बन्ध में अवगत कराया था जिसके विरोध में मंगलवार को 200 से अधिक सरपंच , सचिव , ग्राम रोजगार सहायक ,जनपद स्टाफ लामबंद होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर शिवपुरी के नाम से एसडीएम पोहरी को ज्ञापन दिया गया।
सरपंच संघ ,सचिव संघ ,ग्राम रोजगार सहायक संघ ,जनपद स्टाफ संघ के द्वारा ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि जनपद सीईओ बेहद ईमानदार , स्वच्छ छवि के सीईओ है जिसके कारण कुछ जनपद सदस्य जो गलत काम के लिए दवाब बना रहे थे जब हमारे सीईओ साहब ने इनके गलत काम करने के मंसूबे पर पानी फेर दिया तब इनके द्वारा दवाब बनाने के लिए कलेक्टर को जूठा ज्ञापन दिया गया।
और रही बात विकास कार्यों की तो जबसे जनपद सीईओ गिर्राज शर्मा पोहरी में पदस्थ हुए ,सभी काम तेजी से हो रहे हैं ,शासन की विभिन्न योजनाओ में जनपद पोहरी अव्वल रहने लगा है ,जनमन में प्रदेश ही नहीं अपितु देश स्तर पर जनपद का नाम रोशन किया है जो एक ऐतिहासिक बात है जनपद पोहरी के लिए।
इसी के साथ जनपद सीईओ गिर्राज शर्मा सभी को साथ लेके ,सभी के काम समय पर निबटाने वाले सीईओ है अगर इनको यहाँ से हटाया जाता है तो कुछ जनपद सदस्य जो कि गलत कार्य कराने वाले जनपद सदस्य है , वह अपने हितों के लिए षड्यंत्रपूर्वक हटाना चाहते हैं। अत: अगर गिर्राज शर्मा को पोहरी से हटाया जाता है तो हम सभी हड़ताल पर जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811