Let’s travel together.

ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्टाइलिश लुक ने स्पेन में मचाई धूम, एमडब्ल्यूसी-2025 के तहत बर्सिलोना में भारत का रहे हैं प्रतिनिधित्व

0 320

– स्पेन में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में छाए सिंधिया

– केंद्रीय मंत्री के स्टाइलिश लुक की हर तरफ हो रही चर्चा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय मंत्री और शिवपुरी व गुना संसदीय क्षेत्र से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों अपने स्टाइलिश लुक को लेकर खासे चर्चा में हैं। दरअसल स्पेन के बर्सिलोना शहर में तीन से छह मार्च तक आयोजित हो रही मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में सिंधिया भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस आयोजन से जुड़ा उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वे क्लासिक सूट के साथ आंखों पर एक हाई-टेक चश्मा पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।

कैमरे में तकनीक एवं फैशन अनोखा तालमेल है-

इस चश्मे को मेटा एवं रेवन के सहयोग से बनाया गया है। एआई फीचर, हाई क्वालिटी कैमरा एवं कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं से लैस इस कैमरे में तकनीक एवं फैशन अनोखा तालमेल है। सिंधिया के इस लुक और तकनीक के प्रति उनकी रुचि को देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया बातचीत का वीडियो-

मंत्री सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने अनुभव को साझा किया। सिंधिया ने लिखा – एआई फीचर पर आधारित रेवन मेटा चश्मे को आजमाने का अनुभव शानदार रहा। इस दौरान सिंधिया ने चश्मे से आसपास के लोगों की राष्ट्रीयता का अनुमान लगाने के लिए कहा। इसपर सिंधिया ने बताया कि फिलहाल यह एकदम सटीक नहीं है लेकिन यह भविष्य की स्मार्ट टेक्नॉलॉजी की एक झलक जरूर प्रस्तुत कर रहा है। इस आयोजन में सिंधिया ने भारत की तकनीकी प्रगति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने तथा रणनीतिक सहयोग को मजबूती प्रदान करने के लिए वैश्विक टेक लीडर्स एवं इनोवेटर्स से भी मुलाकात की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811