Let’s travel together.

भारतीय ज्ञान परंपरा विकसित भारत का आधार-डॉ. ऋषिना नातू

0 192

-महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेज, इन्दौर में ४ दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन

इंदौर। महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेज, इन्दौर के द्वारा ४ दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी भारत सरकार एवं एम पी काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मध्य प्रदेश सरकार भोपाल के द्वारा उत्प्रेरित तथा प्रायोजित है ।

कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में वर्किंग मॉडल, प्रदर्शनी, इंस्टाग्राम पेज कॉम्पिटिशन एवम् भारतीय ज्ञान परंपरा पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ मे प्राचार्य डॉ. आनंद निघोजकर, डॉ. ऋषिना नातू, प्राचार्य, कस्तूरबा ग्राम रूरल इंस्टिट्यूट, इंदौर, डॉ प्रतिभा शर्मा, माता गुजरी कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, इंदौर, प्रो. प्रवीण शर्मा, महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज आफ प्रोफेशनल साइंसेस इंदौर, कार्यक्रम समन्वयक डॉ दीपक शर्मा, डॉ. प्रदीप पूरे द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। अतिथि स्वागत डॉ शीतल भसीन, डॉ लाल कुमार एवं प्रो. सीमा शिंत्रे ने किया। प्राचार्य डॉ. आनंद निघोजकर के द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया, अतिथि परिचय डॉ. दीपक शर्मा के द्वारा दिया गया।

डॉ. ऋषिना नातू के द्वारा भारतीय ज्ञान परम्परा पर अपना व्याख्यान दिया। आपने बताया कि चारों वेदों में दिए गए श्लोकों का आधार ही आधुनिकता की देन है।

सस्टेनेबल गोल थ्रू साइंस थीम पर वर्किंग मॉडल, प्रदर्शनी एवं इंस्टाग्राम पेज कॉम्पिटिशन में ४० प्रतिभागीयो ने भाग लिया। जिसमें वर्किंग मॉडल एवं प्रदर्शनी प्रतियोगिता का निर्णय डॉ प्रतिभा शर्मा के द्वारा एवं इंस्टाग्राम पेज कॉम्पिटिशन का निर्णय प्रो. प्रवीण शर्मा द्वारा किया गया। वर्किंग मॉडल, प्रदर्शनी एवं इंस्टाग्राम पेज कॉम्पिटिशन के प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार के अंतर्गत प्रत्येक स्पर्धा मे १००० रूपये की राशि दी गई।

वर्किंग मॉडल में प्रथम ऋतिक सालुंके (बी.बी.ए. प्रथम वर्ष), द्वितीय सरस्वती बघेल एवं आदित्य सिंह (बी एस सी द्वितीय वर्ष) तथा तृतीय जूजर बागलीवाला, पवन डावर, अंकित परमार, गगन वर्मा (बी एस सी द्वितीय वर्ष) तथा दो सांत्वना पुरस्कार प्रथम पूर्णिमा पांडे, निधि पांसे,आयुषी रहांगडाले एवं द्वितीय सांत्वना पुरस्कार दिशा राठौर को दिए गए। प्रदर्शनी प्रतियोगिता में प्रथम संजना पवार (बी एस सी प्रथम वर्ष), द्वितीय सार्थक चौधरी एवं नितिन जोशी (बी सी ए प्रथम वर्ष) तथा तृतीय तनु मीणा (बी एस सी प्रथम वर्ष) रहे। इंस्टाग्राम पेज कॉम्पिटिशन में प्रथम निसरीन मुंशी (बी एस सी तृतीय वर्ष), द्वितीय रूपसाना खातून (बी.एस.सी. तृतीय वर्ष) तथा तृतीय प्रियांशु उमरिया (बी एस सी तृतीय वर्ष) रहे।

इस कार्यक्रम में कुल १०० से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में डॉ शीतल भसीन, डॉ. मनोज जोशी, प्रो. शिफा गोयल, प्रो. ज़हाबिया बादशाह, प्रो. प्रतिभा जैन, प्रो. महिमा शर्मा एवं प्रो. प्रज्ञा पालीवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. दीपांशु पाण्डेय एवं आभार प्रो. सीमा शिंत्रे द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |     ग्राम सभा में गूंजा सड़क निर्माण का मुद्दा, ग्रामीणों ने पूछा—एक साल बाद भी क्यों नहीं बनी आरसीसी सड़क     |     महिला आरक्षक ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप आरोप     |     शिवपुरी रेलवे स्टेशन रोड बदहाल, कुछ साल में ही उखड़ी डामर; गड्ढों में हिचकोले खाते वाहन       |     आचार्यश्री के शिष्यों का तिल्दा नेवरा से मंगल विहार,सिमगा की ओर हुआ बिहार     |     नकटी गांव में गरीबों के आशियाने उजाड़ना भाजपा सरकार की अमानवीय और जनविरोधी सोच का प्रमाण – कांग्रेस     |     यात्री पूंछताछ केंद्र प्रभारी ने निभाया सामाजिक सरोकारों का कर्तव्य ,पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो दवाई     |     एमपी में जल्द बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड, एक ही छत के नीचे होंगी पुलिस, जेल, फायर और आबकारी विभाग की भर्तियां     |     सलामतपुर सहकारी संस्था में सहकारिता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811