Let’s travel together.

दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह निकला,रात्रिभर चल समारोह के बाद सुबह पूजन उपरांत हुआ विसर्जन 

0 7

 तीन किलोमीटर लंबा रहा चल समारोह जुलूस नगर की सभी प्रतिमा डीजे बाजे के साथ हुई शामिल

बेगमगंज रायसेन।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन को विजयादशमी पर्व के बाद पुराना बस स्टैंड से रात्रि करीब 12 बजे हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष सचिन नेमा के नेतृत्व में विभिन्न दुर्गा समितियों द्वारा स्थापित मां दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन चल समारोह निकाला गया। कार्यक्रम के शुरू में समाज के प्रबुध्दजनों का स्वागत हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं उनकी समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। तत्पश्चात चल समारोह स्थल पर प्रथम पहुंचने वाली मूर्ति की पूजा अर्चना विधि विधान से की जाकर चल समारोह का शुभारंभ किया गया।

महिलाओं ने भी मां दुर्गा को सिंदूर लगाया और आपस में एक दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी। नगर में प्रमुख समितियां द्वारा स्थापित इस चल समारोह में करीब दो दर्जन प्रतिमा और झांकीया शामिल हुई।

चल समारोह में आगे आगे शहर के विभिन्न अखाड़े चल रहे थे जिसमें युवा लेझमों के साथ-साथ आग के विभिन्न करतब दिखाते चल रहे थे। चल समारोह पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ होकर गांधी बाजार, कबीट चौराहा, बजरिया किला, राजपूत मोहल्ला, माला फाटक, जामा मस्जिद रोड, पक्का फाटक, गणेश मंदिर से सागर भोपाल रोड होते हुए दशहरा मैदान पहुंच जहां पर सभी दुर्गा प्रतिमाओं की सामूहिक आरती के उपरांत सुबह करीब छह बजे सेमरी नदी पर विसर्जन के लिए ले जाई गईं। विसर्जन घाटों पर नगर पालिका और प्रशासन द्वारा गोताखोर तैनात किए गए थे।

चल समारोह के दौरान विभिन्न स्थानों पर महिलाएं एकत्रित थी। जिन्होंने चल समारोह का आनंद लिया और विसर्जन के लिए ले जाई जा रही मूर्तियों की आरती उतारी। दुर्गा प्रतिमाओं के साथ मौजूद युवा मैया के भजनों पर थिरकते हुए जयकारे लगा रहे थे। चल समारोह मैं प्रमुख रूप से अध्यक्ष सचिन नेमा,नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी पूर्व अध्यक्ष गणों मैं संतोष कंडया, राजेन्द्र सिंह तोमर,मलखान सिंह जाट,राजेश यादव,विजय पहलवान, बबलू महाराज,अजय सिंह जाट, संदीप विश्वकर्मा,रवि रावत नवल किशोर बबलू यादव, संतोष राय,संजय सोलंकी,कमल सिंह साहू,संजय राय,उपेन्द्र सिंह ठाकुर,नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी,महामंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष अभिषेक नीखरा, महामंत्री लोकेंद्र लोधी, शुभम दुबे सहित बड़ी संख्या मैं हिन्दू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष संरक्षक गण,गणमान्य नागरिक पूर्व अध्यक्ष गण सहित बड़ी संख्या मै श्रद्धालु दर्शन करने के लिए शामिल हुए।

इस दौरान एसडीएम प्रियंका भलावी, एसडीओपी सोनाली गुप्ता तहसीलदार प्रमोद उईके,, थाना प्रभारी राजीव उईके, सीएमओ एलएस डोडिया बिजली विभाग की टीम सहित प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी व्यवस्थाओं को संभालते नजर आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह निकला,रात्रिभर चल समारोह के बाद सुबह पूजन उपरांत हुआ विसर्जन      |     शहीदों को सलाम: 150 वीर जवानों के नामों का वाचन, पुलिस लाइन में भावुक कर देने वाला श्रद्धांजलि समारोह     |     आधुनिक ‘तेजस ऑप्टिकल & आई केयर क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किया उद्घाटन     |     शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में रायसेन में भव्य दशहरा समारोह, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन     |     युवाओं के साथ माँ दुर्गा विसर्जन यात्रा में शामिल हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक     |     अवैध रूप से भंडारित लगभग 95 हजार रुपए के पटाखे जब्त     |     जय श्रीराम के उद्घोष के बीच 61 फीट के रावण का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आदिशक्ति गरबा नाइट में की शिरकत,प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट एकेडमी एंड टर्फ’ का किया उद्घाटन,युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित     |     पुलिस लाइन में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया शस्त्र पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811