Let’s travel together.

शिवरात्रि पर्व पर विश्व प्रसिद्ध भोजपुर मंदिर में श्रद्धालुओ का तांता

0 190

महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं ने की भोजपुर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना

रायसेन जिले के भोजपुर में स्थित विश्व के सबसे बड़े शिवलिग भोजपुर मंदिर में महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना की।सुबह से ही यहां श्रद्धालुओ का तांता लगा हुआ हे। आज यहां पुलिस व प्रशासन की चाकचौबंद व्यवस्था की गई हे।


महाशिवरात्रि पर्व पर मध्यप्रदेश के सोमनाथ कहे जाने बाले भोजपुर में हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने पहुचे। सुबह 3 बजे से ही बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। स्थानीय प्रशासन द्वारा दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की गई है,ताकि उन्हें भगवान शिव के दर्शन और पूजा अर्चना में किसी तरह की कोई परेशानी न हो।पेयजल, पार्किंग, यातायात के साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी हैं।

सुबह से अभी तक हजारों लोगों ने भगवान के दर्शन कर लिए है।आपको बात दें महाशिवरात्रि में भक्तों का उत्साह पूर्व के वर्षों की तरह देखने को मिल रहा है। जहाँ 3 किलोमीटर तक भक्तों का हुजूम नजर आ रहा है ओर चारों ओर हर हर महादेव के जयघोष की आवाज़ गूंज रही है।नशिवरात्रि पर व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस के लगभग 250 जवानों की तैनाती की गई है।

इस मौके पर एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव, एस डी ओ पी शीला सुराणा,तहसीलदार हेमंत शर्मा के साथ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहकर व्यवस्था संभाल रहे है। वही देर शाम से महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की तरह भोजपुर उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा। वही आज भगवान शिव का फूलों से विशेष श्रंगार कर उन्हें दुल्हेराजा बनाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में सांदीपनि स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण     |     सांची स्तूप की तर्ज पर संवरा सांची डाकघर,24 अगस्त को लोकार्पण     |     मंडीदीप का हाल हुआ बेहाल,सावन माह में बदबू से लोग परेशान      |     केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह आज सोमवार को आयेंगे रायसेन,विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग     |     गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत: हाईवे-18 पर तीन दिन में चार बाइक सवार गिरे, एक का पैर फ्रैक्चर     |     सालों बाद फिर  गूंजा बहुरूपिया का रंग, भील का रूप धरकर  जगाई भूली-बिसरी लोककला     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने ने मोहा मन, दिन भर लगी रही दोनों जगह भीड़     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज, निकली भव्य कलश यात्रा     |     रक्षाबंधन की खरीदारी से गुलजार हुआ  हॉट बाजार, राखी-कपड़े और मिठाइयों की जमकर हुई बिक्री     |     कांबड यात्रा भोलेनाथ के प्रति भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक- भावेश बघेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811