बस्ती के लोगों ने जगह-जगह फूल बरसा कर किया स्वयंसेवकों का स्वागत, बढ़ाया उत्साह
सी एल गौर रायसेन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रायसेन की मुखर्जी बस्ती में बुधवार को मुखर्जी नगर पार्क से विशाल पथ संचलन निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक साथी उत्साह के साथ शामिल हुए ।

मुखर्जी बस्ती में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया एवं उनका उत्साह बढ़ाया पथ संचलन में स्वयंसेवा के कदमताल मिलाते हुए चल रहे थे इससे पूर्व मुखर्जी नगर पार्क में आओ जीत आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक योगेश जी गुर्जर द्वारा बौद्धिक दिया गया, इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सवक संघ स्वयंसेवक संघ के 101 वर्ष पूर्ण होने के बारे में विस्तार से बताया एवं पंचतंत्र के पांच बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने सभी से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी को अपने देश में बनने वाली वस्तुओं का ही उपयोग करना चाहिए और विदेशी वस्तुओं का त्याग करना चाहिए।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंच पर जिला सरसंघचालक दिनेश जी शर्मा एवं खंड संघ चालक मुन्नालाल गौर, नगर कार्यवाह अक्षय शर्मा, सहित बड़ी संख्या में मुखर्जी बस्ती क्षेत्र के स्वयंसेवक मौजूद रहे।