विदिशा। मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला शाखा विदिशा की एक महत्वपूर्ण बैठक संघ के उपाध्यक्ष नंदकिशोर तिवारी के निवास, आज्ञाराम कॉलोनी, विदिशा में आयोजित की गई। जिसमें संघ के सदस्यता अभियान को गति देते हुए,संघ की जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया ।
बैठक में संरक्षक के रूप में गोविंद देवलिया और विजय चतुर्वेदी तथा उपाध्यक्ष के रूप में नंदकिशोर तिवारी और शिवकुमार तिवारी मनोनीत किए गए। संघ के अध्यक्ष डॉ परमानंद मिश्रा ने संघ के सचिव पद पर हरगोविंद मैथिल और कोषाध्यक्ष पद पर संतोष नाम देव को मनोनीत किया ।
साथ ही बैठक में संघ के सात आजीवन और एक बार्षिक सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान की गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों के अतिरिक्त वी के जैन आजीवन सदस्य बनाए गए ।जो भी साहित्यकार बंधु अथवा साहित्य प्रेमी संघ के सदस्य बनना चाहे, वह संघ के किसी भी पदाधिकारी से संपर्क कर सदस्य बन सकते हैं ।सदस्यता का बार्षिक शुल्क₹200 और आजीवन ₹2000 है।
बैठक में मुख्य रूप से डॉ परमानंद मिश्रा, गोविंद देवलिया, नंदकिशोर तिवारी, संतोष नामदेव, शिव कुमार तिवारी , हर गोविंद मैथिल, वि केजैन और सुशील शर्मा उपस्थित थे।उक्त जानकारी उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता शिवकुमार तिवारी ने प्रदान की।