उमड़ा 25 हजार से अधिक परिवारों का जनसैलाब
सुरेंद्र जैन धरसीवा
बीरगांव दशहरा उत्सव समिति द्वारा आडवाणी स्कूल दशहरा मैदान में आयोजित भव्य विजयादशमी उत्सव इस वर्ष बेहद ऐतिहासिक और यादगार रहा। अपने गौरवशाली सफर के 21वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी समिति के इस भव्य आयोजन को देखने के लिए क्षेत्र के लगभग 25 हजार से अधिक परिवारों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू थे। पूरा आयोजन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (किसान मोर्चा) डॉ. ओमप्रकाश देवांगन के कुशल संरक्षण तथा समिति के अध्यक्ष व पार्षद बेदराम साहू की अध्यक्षता में पूरी भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

बुराई पर हमेशा भारी पड़ती है अच्छाई की शक्ति: विधायक मोतीलाल साहू
कार्यक्रम में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व विधायक मोतीलाल साहू ने अपने ओजस्वी भाषण में कहा कि विजयादशमी का यह पावन पर्व हमें याद दिलाता है कि अहंकार, अन्याय और अधर्म चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो जाए, उसका अंत निश्चित है। भगवान श्री राम का जीवन हमें मर्यादा, धैर्य और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। बीरगांव की यह पावन धरा आज एकता और भक्ति के अनूठे रंग में रंगी हुई है। 21 वर्षों से इस गौरवशाली परंपरा को जीवित रखने के लिए डॉ. ओमप्रकाश देवांगन, अध्यक्ष बेदराम साहू और समिति की पूरी टीम बधाई की पात्र है, जिन्होंने क्षेत्र की जनता को एक सूत्र में पिरोने का यह ऐतिहासिक कार्य किया है।

असत्य पर सत्य की जीत का संदेश: डॉ. ओमप्रकाश देवांगन
दशहरा उत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. ओमप्रकाश देवांगन ने कहा कि यह दशहरा उत्सव अब सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि बीरगांव की एकता, अटूट संस्कृति और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक बन चुका है। बीरगांव की जनता को दशहरा / दीपावली की बधाई और धन्यवाद करते हुवे कहा कि पिछले 21 वर्षों से लगातार हो रहा यह आयोजन हमारी आने वाली पीढ़ी को संदेश देता है कि हमें अपने भीतर छिपे हुवे समस्त बुराईयों को समाप्त करना है, चाहे वो दोस्त हो या दुश्मन , गरीब हो या अमीर, कोई भी हो लेकिन जरूरतमंद हर एक लोगो की हरसंभव मदद करनी चाहिए , समाज में असत्य चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, जीत हमेशा सत्य और धर्म की ही होती है।
समिती के संरक्षक एवज देवांगन ने भव्य आयोजन के लिए समिती के सदस्यो और क्षेत्रीय विधायक का तारीफ करते हुवे कहा कि इस वर्ष बीरगांव के दशहरा उत्सव का मुख्य आकर्षण 81 फीट ऊंचा गगनचुंबी रावण के पुतले का दहन किया गया, मैदान रंग-बिरंगी और आकर्षक आतिशबाजी से गूंज उठा। सतरंगी रोशनी ने पूरे आसमान को सराबोर कर दिया। आतिशबाजी के दौरान विशेष रूप से तैयार की गई ‘सांप और नेवले की विकराल लड़ाई’ के जीवंत आतिशबाज़ी दृश्य ने दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। यह रोमांचक नजारा देखने लायक था।
समिति के अध्यक्ष बेदराम साहू ने रिकॉर्ड भीड़ की सुरक्षा पर बात करते हुए बताया कि 25 हजार से अधिक परिवारों की भारी मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, बैठक व्यवस्था और सुचारू यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ। दोपहर से ही गूंजे जसगीत और रामलीला के सुर
समिति द्वारा दर्शकों के मनोरंजन और भक्तिभाव के लिए दोपहर से ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू कर दिया गया था। दोपहर 02 बजे से ‘रंग झरना लोककला मंच उरला’ के संचालक राजू साहू और उनकी टीम द्वारा पारंपरिक छत्तीसगढ़ी जसगीत की बेहद मधुर प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद शाम 04 बजे से ‘अनुराग ग्रंथ श्रीराम लीला मंडली उरकुरा’ के कलाकारों द्वारा भगवान श्री राम के आदर्श जीवन पर आधारित भव्य रामलीला का मंचन किया गया, जिसे लोगों ने बेहद चाव से देखा।

वरिष्ठ नेताओं और प्रबुद्ध जनों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए विशेष अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवज देवांगन, भीखम देवांगन, पार्षद राजेश देवांगन, पार्षद डॉ. मनमोहन मनहरे, एन.के.डी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. वेदप्रकाश देवांगन, टकेश देवांगन, श्रीमती पदमा चंद्राकर, श्रीमती फूलमणी सोनवानी, श्रीमती सुनीता वर्मा, श्रीमती कविता वर्मा, ङेविङ साहू, ङा संतोष साहू, नन्हू दीवान, योगेन्द वर्मा, चिंता वर्मा, ङा जांगङे, अश्वनी चांद्रे पार्षद, रामअवतार टेवांगन, सीताराम सिदार , नरसिंग निषाद, जितेन्द्र यादव, श्री महालेश्वर महादेव मंदिर समिति के डॉ. हरीश मेहेर, करनसिंह, रिंकू सिंह, मन्नू जी, व्यापारी संघ के रमाशंकर देवांगन, नारायण सेन, राकेश सिन्हा और राकेश मिश्रा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
टीम वर्क ने बनाया आयोजन को सफल
इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने में समिति के वॉलिंटियर्स और प्रभारियों ने अपनी जान लगा दी। मंच का शानदार संचालन ओमप्रकाश साहू ने किया। अतिथियों के स्वागत सत्कार की कमान डोमेश देवांगन, जीवन साहू, शेखूराम साहू, रामपाल साहू, कल्पना पाटिल, बिमला साहू, राधिका साहू, प्रतिमा साहू और शीतला साहू, नीतू उईके ने संभाली।

सांस्कृतिक व रामलीला कलाकारों की देखरेख भागवत साहू , नानक चन्द साहू ने की। सोशल मीडिया पर पल-पल की अपडेट युवा टीम के विकास दुबे, पुलकित साहू, ओमप्रकाश साहू और संजू वर्मा ने पहुंचाई। रोमांचक आतिशबाजी का पूरा तालमेल अशोक मौर्या, संजु छत्तीसगढिया, कैलाश उईके, विजय सरकार और सुनील वर्मा ने संभाला।
सुरक्षा के लिहाज से आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था एन.के.डी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. वेदप्रकाश देवांगन एवं उनकी मेडिकल टीम ने मुस्तैदी से संभाली। पारंपरिक सोनपत्ती वितरण की व्यवस्था अश्वनी जंघेल, लोकनाथ साहू, श्रावण साहू और धन्नूराम साहू ने की। मैदान के भीतर व्यवस्था बनाए रखने में विपिन चौबे, संजू वर्मा,लक्ष्मण सिंह, विक्की साहू, मिलन घृतलहरे, रजत साहू, भूपेंद्र साहू, भूपेंद्र गायकवाड, ध्रुव राजपूत, रोशन भज्जी और उनके दर्जनों साथियों की वॉलिंटियर टीम मुस्तैद रही। टेंट, आधुनिक लाइट और माइक की बेहतरीन व्यवस्था मनोज वर्मा, कमलेश साहू और राजू साहू द्वारा की गई थी।
साज सज्जा का दायित्व आदर्श देवांगन ने संभाला , समिति के अध्यक्ष बेदराम साहू ने इस सफल आयोजन के लिए बीरगांव की जनता और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।