Let’s travel together.

गजब का संयोग है,2 वर्ष पूर्व इसी महीने लगे थे रिश्वत के आरोप,तब बच गए थे,लेकिन अब धराये गए

0 898

सीहोर से अनुराग शर्मा

लोकायुक्त की टीम ने श्यामपुर थाना प्रभारी अर्जुन जायसवाल को 25 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। यह गजब का संयोग है,2 वर्ष पूर्व इसी महीने लगे थे रिश्वत के आरोप,तब बच गए थे,लेकिन अब निपट गए।

 

सीहोर के वार्ड 22 के पार्षद को हत्या के केस फंसाने के नाम पर 5 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप लगाते हुए 2 वर्ष पूर्व 28/05/20 को सीहोर के पूर्व पार्षदों ने तत्कालीन एडिशनल एसपी समीर यादव को ज्ञापन देते हुए जांच कर कार्यवाही कर थाना प्रभारी को हटाने की मांग की थी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी तत्कालीन एसपी को भी 22 मई को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की जा चुकी थी।और तो और ज्ञापन में थाना प्रभारी द्वारा 2 लाख रुपए मांगने के भी सबूत दिए थे ,लेकिन कोई बड़ी कार्रवाई देखने को नही मिली थी।

लिहाजा पार्षदों का कहना था कि वार्ड 22 के पूर्व पार्षद विशाल राठौर से मंडी थाने में पदस्थ एसआई व प्रभारी टीआई अर्जुन जायसवाल ने एक प्रकरण में 5 लाख रुपए की रिश्वत ली थी

लेकिन तब ऊक्त मामले में कोई कार्यवाही देखने को नही मिली थी।
लेकिन कहते हैं ना कर्म का भोग तो भोगना है आज नही तो कल,कल नही तो परसो…
एक ना एक दिन कर्म का फल तो जरूर मिलता है

यही इस मामले में देखने को मिल रहा है ठीक दो वर्ष पूर्व भ्रष्ट पुलिस अफसर अर्जुन जायसवाल पर रिश्वत लेने के आरोप लगे थे किंतु तब वो बच निकले थे लेकिन संयोग देखिए ठीक 2 वर्ष बाद ही रिश्वत लेने के चक्कर में धरा गए…

दअरसल लोकायुक्त की टीम ने श्यामपुर थाना प्रभारी अर्जुन जायसवाल को 25 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है

जानकारी अनुसार थाना प्रभारी और नगर सैनिक को लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने भागीरथ जाटव की शिकायत पर कार्यवाही कर रंगे हाथों पकड़ा। शयामपुर थाना प्रभारी अर्जुन जयसवाल के साथ नगर सैनिक अजय मेवाड़ा को भी रंगें हाथो रिश्वत लेते हुए दबोचा है।

बताया जा रहा है कि गाडी चोरी की रिपोर्ट के एवज में यह रिश्वत ले रहे थे ।और बड़ी बात यह है कि एक दिन पहले ही डीजीपी ने इस थाने का निरीक्षण किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811